फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Terror of thieves: Theft in house, Anganwadi center, crematorium and farm

चोरों का आतंक : मकान, आंगनबाड़ी केंद्र, शमशान घाट व खेत में चोरी

Sun, 19 Jan 2025 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Jan 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Terror of thieves: Theft in house, Anganwadi center, crematorium and farm
सोनीपत। सर्दी के साथ ही चोरी की वारदात बढ़ गई हैं। चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर मकान, आंगनबाड़ी केंद्र, शमशान घाट व खेत में बने कमरे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मकान से नकदी व आभूषण चोरी

मूलरूप से तारानगर हॉल जीवन नगर में किराए पर रह रहे गौरव ने बताया कि चोरों ने बंद घर से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। रविवार को सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


दो आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी

गांव रसोई स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्र से चोर सामान चोरी कर ले गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ओमवती ने बताया कि चोरों ने सेंटर नंबर 123 व 114 में चोरी की है।



शमशान घाट व गली में चोरी

गांव नांगल खुर्द के सरपंच अर्जुन आंतिल ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि चोरों ने गांव के शमशान घाट में पंचायत की तरफ से लगाए सबमर्सिबल व नलकूप से चोर मोटर व केबल ले गए। साथ ही नाले पर रखे लोहे के छह जाल चोरी हो गए। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




टावर से सामान चोरी

कुंडली क्षेत्र में चोर मोबाइल टावर से सामान चोरी कर ले गए। सिक्योरिटी कंपनी कर्मी संदीप ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि चोरों के टावर से सामान चोरी करने से वह बंद हो गया। इसके बाद सामान चोरी का पता लगा।




जिम से मोबाइल व सोने का ब्रेसलेट चोरी

कुंडली क्षेत्र स्थित एक जिम से दो मोबाइल और सोने का ब्रेसलेट चोरी हो गया। जिम संचालक ने बताया कि घटना सप्ताह भर पहले की है। जब एक युवक ने अपना नाम अमन बताते हुए मोबाइल नंबर भी दिया था। वह युवक जिम से दो मोबाइल व सोने का ब्रेसलेट ले गया। संदिग्ध युवक सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। युवक ने जो मोबाइल नंबर दिया था वह राजस्थान में किसी युवक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed