फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Terror of thieves: Factory and tower were targeted, two cars were also taken

चोरों का आतंक : फैक्टरी व टावर को बनाया निशाना, दो कार भी ले गए

Wed, 02 Mar 2022 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Terror of thieves: Factory and tower were targeted, two cars were also taken
चोर अलग-अलग स्थानों पर फैक्टरी, टावर को निशाना बनाया। चोर सामान के साथ दो कार भी चोरी कर ले गए। पीड़ितों के बयान पर कुंडली, सेक्टर-27 व राई थाने की पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चोरों ने गांव मल्हा माजरा के पास फैक्टरी को निशाना बनाया। दिल्ली के अशोक विहार निवासी राहुल कपूर ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने मल्ला माजरा में फैक्टरी किराये पर ले रखी है। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र से मल्ला माजरा के लिए फैक्टरी का सामान ले जाया जा रहा है। वह मशीनों के साथ ही कच्चा माल भी फैक्टरी में भिजवा रहा था। वहां अब फिटिंग का काम चल रहा है। इस दौरान सामान चेक करने पर पता चला कि फैक्टरी से एक एसी व पीतल के ब्रास व अन्य उपकरण चोरी हैं। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने राहुल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की पहचान के लिए आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन

मोबाइल टावर से सामान चोरी
चोरों ने मोबाइल टावर को निशाना बनाकर सामान चोरी कर लिया। जींद के रहने वाले संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह आरएस सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर है। उनकी कंपनी ने इंडस टावर लिमिटेड की सुरक्षा का जिम्मा ले रखा है। इंडस कंपनी का एक टावर निफ्टम संस्थान के पास लगा हुआ है। इस साइट के इंजीनियर प्रवीण कुमार व तकनीक प्रभारी कुलदीप ने जानकारी दी कि नेटवर्क डाउन है। इस सूचना के बाद उन्होंने टीम के साथ टावर की चेकिंग कराई। वहां पर पता चला कि टावर से इरिक्शन बीबीवी-1, बीबी पावर केबल, जीपीएस किट, तीन एसएफटी, सीपरी केबल तीन और दो लेन केबल चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर चोरी कर ले गए चोर
गांव बढ़खालसा निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उनके पास डंपर था। डंपर उसके पिता महेंद्र सिंह दहिया के नाम है। उन्होंने डंपर को कार्यालय के बाहर खड़ा किया था, जो रविवार रात में चोरी हो गया। सोमवार को उन्हें चोरी का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-14 में कोठी के बाहर से कार चोरी
सेक्टर-14 निवासी निखिल मदान ने बताया उन्होंने 25 फरवरी को अपनी कार को कोठी के बाहर खड़ी किया था। 26 फरवरी को कार चोरी हो गई। जिस पर उसने अब मामले की शिकायत सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed