{"_id":"616b24c9787ab11e9a2fd0b1","slug":"tent-fire-at-kundli-border-sleeping-protesters-pulled-out-sonipat-news-rtk627222032","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडली बॉर्डर पर टेंट में लगी आग, सो रहे प्रदर्शनकारियों को निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडली बॉर्डर पर टेंट में लगी आग, सो रहे प्रदर्शनकारियों को निकाला बाहर
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर टेंट में लगी आग के बाद जला सामान। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कृषि कानूनों के विरोध में कुंडली बॉर्डर पर डेरा डाले बैठे प्रदर्शनकारियों के एक टेंट में शनिवार तड़के आग लग गई। हादसे के समय टेंट में तीन किसान सो रहे थे। टेंट से उठ रहे धुएं को देखकर अन्य लोगों ने टेंट में सो रहे लोगों को बाहर निकाला। आग से टेंट में रखा कूलर, पंखा, कपड़े, चारपाई व अन्य सामान जलकर राख हो गया। टेंट के बाहर खड़ी बाइक भी आग की भेंट चढ़ गई। प्रदर्शनकारियों ने टेंट में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। साथ ही खुद भी आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि दमकल विभाग की गाड़ी आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि टेंट में किसी ने जानबूझकर आग लगाई है।
कुंडली बॉर्डर पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे टीडीआई मॉल के सामने प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए एक टेंट से धुआं उठते देख लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के टेंट में सो रहे लोग बाहर निकले। सभी ने आग लगे टेंट में सो रहे तीन लोगों को बाहर निकाला। कुछ ही देर में आग पूरे टेंट में फैल गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्य आसपास बने अन्य टेंट भी आग की भेंट चढ़ सकते थे। जिस टेंट में आग लगी थी वह कुरुक्षेत्र के अथीरा गांव के लोगों का है। लोगों ने आगजनी को शरारती तत्वों की साजिश बताया है। घटना के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
टेंट में आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। जहां टेंट लगा है, वहां किसी बाहरी व्यक्ति के पहुंचने की जानकारी नहीं है। आग को सबसे पहले एक कार में जा रहे राहगीरों ने देखा। टेंट में रहने वालों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। अब तक की जांच में आग लगाए जाने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
- रवि कुमार, इंस्पेक्टर, कुंडली थाना