फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tender put on hold to run the sugar mill's crushing season smoothly

Sonipat News: चीनी मिल के पेराई सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए होल्ड पर रखा टेंडर

Sat, 05 Jul 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 05 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tender put on hold to run the sugar mill's crushing season smoothly
सोनीपत। कामी रोड स्थित द सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए मिल प्रबंधन की तरफ से टेंडर को होल्ड पर रख दिया है। मिल के ऑडिट विभाग ने टेंडर लेने वाली कंपनी पर समय पर रिपोर्ट मुहैया व कर्मचारियों की संख्या सही से अवगत न करने पर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। मिल प्रबंधन की तरफ से टेंडर को आगामी आदेश तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन

मिल के संचालन के लिए वर्ष 2024-25 में यूपी की कंपनी आरए कांट्रेक्टर, अमरोहा को टेंडर जारी किया गया था। कंपनी की तरफ से पेराई सत्र में निर्धारित पैमानों पर कार्य करना था। जानकारी मिली है कंपनी की तरफ से जरूरी मापदंडों को पूरा नहीं किया गया। कंपनी की तरफ से पेराई सत्र की रिकवरी रिपोर्ट सहित अन्य जरूरी पैमानों पर कार्य करने की रिपोर्ट को प्रबंधन को नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन

कंपनी की तरफ आरटी-8 सी रिपोर्ट देरी से सौंपने का आरोप लगा था। वर्ष 2025-26 के पेराई सत्र को चलाने के लिए प्रबंधन की तरफ से टेंडर जारी किया गया। जिसे फिर से यूपी की कंपनी को गत 10 जून को टेंडर सौंप दिया गया। हालांकि टेंडर को लेकर कई सवाल पहले भी मिल प्रबंधन पर उठाए गए थे, लेकिन उसके बावजूद उसकी कंपनी को टेंडर जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल लाखों रुपये खर्च करता है प्रबंधन

चीनी मिल प्रबंधन की तरफ से कारखाने को चलाने व उसके अंदर मशीनों को आगामी पेराई सत्र को चलाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसमें चीनी मिल के कारखाने की मशीनों को रिपेयर करने पर 94 लाख रुपये व पेराई सत्र में कारखाने को चलाने के लिए 65 लाख रुपये प्रति माह मिल प्रबंधन की तरफ से कंपनी को देने हैं।



पेराई सत्र को चलाने के लिए समय पर कारखाने में रिपेयरिंग का कार्य करना होता है। ताकि किसानों को पेराई सत्र चलने का इंतजार न करना पड़े। टेंडर जारी किया जा चुका है। कुछ खामियां होने के चलते कार्य को होल्ड पर रखा गया है।

- संजीव हुड्डा, अधीक्षक, सहकारी चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed