फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tell children the glorious history of the motherland: Karnataka

बच्चों को बताएं मातृभूमि का गौरवपूर्ण इतिहास : कर्नाटक

Wed, 14 Feb 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Tell children the glorious history of the motherland: Karnataka
सोनीपत के मॉडल टाउन में मेधावी छात्राओं के साथ गायत्री परिवार के सदस्य व अन्य। स्रोत: पाठक
सोनीपत। गायत्री शक्तिपीठ वैक्सन कॉलोनी मॉडल टाउन में वसंत पंचमी एवं मां सरस्वती पूजन पर्व और आचार्य तपोनिष्ठ श्रीराम शर्मा का आध्यात्मिक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन से की गई। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि डॉ. पूरणमल गौड़, अतिविशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार व हेमंत कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिले के 45 विद्यालयों में 9 अक्तूबर 2023 को परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदन गीत की प्रस्तुति दी। गायत्री परिवार के उप जोनल प्रभारी हरिश्चंद्र कर्नाटक ने कहा कि परीक्षाओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी गौरवपूर्ण संस्कृति से अवगत कराना है। साथ ही उनको अपनी संस्कृति जोड़कर रखना है। भारतीय संस्कृति प्राचीन संस्कृतियों में से एक है। हमें बच्चों को मातृभूमि, वसुधैव कुटुंबकम, संस्कारों की महान परंपरा, राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास, भारतीय विज्ञान की उज्ज्वल परंपरा, सामान्य ज्ञान और राष्ट्रनायकों से अवगत कराना चाहिए। इस दौरान ओमप्रकाश, ईश्वर चंद्र गौड़, कमल सिंह, राजेंद्र सिंह राठी, ओमबीर चौहान व मेहताब खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed