{"_id":"5e9748298ebc3e6fbd56a14e","slug":"tele-medicine-will-be-start-from-private-doctor-sonipat-news-rtk550973154","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी चिकित्सकों की सहायता से होगी टेलिमेडिसिन की शुरुआत, बन सकते हैं कोरोना योद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी चिकित्सकों की सहायता से होगी टेलिमेडिसिन की शुरुआत, बन सकते हैं कोरोना योद्धा
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
निजी चिकित्सक संग बैठक करते चार्ज अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग व डीसी डा. अंशज सिंह।
- फोटो : Sonipat
Link Copied
सोनीपत। चार्ज अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग और डीसी डॉ. अंशज सिंह ने निजी चिकित्सकों को कोरोना योद्धा बनने का आह्वान किया है। इसके लिए चिकित्सक हरियाणा कोविड एसएस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। स्वेच्छा से कोविड वायरस की जंग में सरकार व प्रशासन के सहयोगी बनकर जनसेवा करने का मौका है। उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जिला शाखा के साथ बैठक की। जहां निजी चिकित्सकों ने कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी मास्क, सैनिटाइजर व दवाइयों की मांग की। इस पर उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वह इसकी सूची तैयार करें, ताकि इन मांगों को जल्द पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
डीसी डॉ. अंशज सिंह ने कहा कि लोगों के लिए टेलिमेडिसिन की सुविधा की शुरुआत की जाएगी, जिसमें निजी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ली जाएंगी। इसके लिए उन्होंने आईएमए से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि टेलिमेडिसिन केंद्र के लिए स्थान का निर्धारण अति शीघ्र किया जाएगा। साथ ही निजी अस्पतालों को इस समय बंद नहीं रखना है। निजी चिकित्सक नियमित रूप से अस्पतालों में ओपीडी लगाएं ताकि बीमार लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। साथ ही सभी चिकित्सक स्वयं तथा अपने अधीन समस्त स्टाफ से आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करवाएं। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने आईएमए के सदस्यों से प्रधानमंत्री कोविड रिलीफ फंड में सहयोग के लिए भी अपील की। इस दौरान नगराधीश सुरेंद्र सिंह दून, सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा, नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश छिल्लर, डिप्टी सीएमओ डॉ. जयकिशोर, आईएमए के सदस्य डॉ. एनके मित्तल, डॉ. अमित रावल, डॉ. प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।