फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenagers will get corona vaccine at 50 places in cities and villages

किशाेराें को शहर और गांवों में 50 जगहों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन

Mon, 03 Jan 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Teenagers will get corona vaccine at 50 places in cities and villages
जिले में किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग तीन जनवरी से कोवाक्सिन लगाने के अभियान की शुरुआत करेगा। विभाग की ओर से जिला सामान्य अस्पताल के साथ शहर व गांवों में 50 जगहों पर शिविर लगाएंगे जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। कोवाक्सिन लगवाने को कोविन एप पर 1 जनवरी से किशोरों का पंजीकरण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का अभियान 3 जनवरी से शुरू होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के 29 हजार किशोर सरकारी स्कूलों और 49 हजार किशोर निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस आयुवर्ग के अन्य किशोरों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। 3 जनवरी से किशोर जिला अस्पताल या टीकाकरण केंद्रों पर जाकर वैक्सीन लगवा सकेंगे। शहर में किशोर जिला अस्पताल, सेक्टर-14 कम्यूनिटी सेंटर, सेक्टर-15 जैन स्थानक, काली माता मंदिर, गुड़ मंडी स्थित अग्रसेन भवन, अर्बन हेल्थ सेंटर महावीर कॉलोनी में वैक्सीन लगवा सकेंगे। पांचों स्थानों पर अगले आदेश तक रोजाना शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में इन स्थानों पर लगेगी वैक्सीन
बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां, आनंदपुर, झरोठ, झरोठी, कंवाली, मंडोरा, रोहट, तुर्कपुर, मंडोरी, फतेहपुर, फिरोजपुर बांगर, गोपालपुर, जटोला, कुंडल, निजामपुर खुर्द, पहलादपुर, पिपली, रामपुर, सैदपुर, थाना कलां, थाना खुर्द, पुरखास, पांची जाटान, बैंयापुर, फाजिलपुर, हरसाना कलां, कमासपुर, लहराड़ा, रायपुर, रेवली, बरोदा, गंगाना, जागसी, महमूदपुर, मुंडलाना, शामड़ी में किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए तीन जनवरी से कोवाक्सिन लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना महामारी की वजह से सरकार ने शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है। ऐसे में वैक्सीन के लिए कैंप नहीं लग सकेंगे। अब किशोरों को वैक्सीन लगाने का अभियान गांवों व कॉलोनियों में निरंतर चलाया जाएगा।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed