फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager suffering from malaria, woman suffering from dengue

Sonipat News: किशोरी मलेरिया से पीड़ित, महिला को हुआ डेंगू

Fri, 31 May 2024 05:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager suffering from malaria, woman suffering from dengue
सोनीपत। भीषण गर्मी के बीच अब जिले में डेंगू और मलेरिया ने भी दस्तक दे दी। कुंडली की शिवपुरी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय एक लड़की मलेरिया से पीड़ित मिली है। वहीं शहर के गढ़ी घसीटा के रहने वाले सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी की पत्नी को डेंगू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों को बीमारियों से बचने को जागरूक करने के साथ बीमार लोगों को जरूरी दवा देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए हर माह 1 से 10 तारीख तक रैपिड फीवर सर्वे किया जाता है। इस दौरान लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जानकारी दी जाती है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनजीत राठी ने बताया कि कुंडली के शिवपुरी कॉलोनी निवासी एक किशोरी को कई दिन से बुखार आ रहा था। सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में रक्त जांच में किशोरी को मलेरिया होने की पुष्टि हुई। गढ़ी घसीटा के रहने वाले सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी की पत्नी को कई दिन से तेज बुखार, शरीर दर्द हो रहा था। इसके बाद उपचार के लिए उन्हें दिल्ली स्थित उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां खून की जांच के लिए नमूने लिए गए। रिपोर्ट में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कूलर, पुराने बर्तन व छत पर रखे कबाड़ में लार्वा की जांच कर रही हैं। लार्वा मिलने पर मकान मालिकों को नोटिस भी थमाए जा रहे हैं। मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग करने को कुल 189 मशीनें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन





मच्छरों से बचाव के उपाय

-सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।

-घर व आसपास पानी को एकत्र न होने दें।
-शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े पहनें।

-बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं।


मलेरिया बुखार के लक्षण
- सर्दी लगने के साथ बुखार आना।
-शरीर में दर्द और उल्टी आना।


डेंगू के लक्षण

- तेज बुखार आना

- शरीर पर लाल चकत्ते होना
- आंखों में दर्द होना



वर्जन

जिले में डेंगू व मलेरिया का एक-एक केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट मिलते ही बचाव को पहल शुरू कर दी गई है। टीमें लगातार लोगों को घर-घर पहुंचकर जागरूक कर रही हैं। जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही हैं और संदिग्ध मरीजों के खून के नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं।-डॉ. मनजीत राठी, जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed