फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager and woman raped at different places, accused arrested

अलग-अलग स्थानों पर किशोरी व महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Feb 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Teenager and woman raped at different places, accused arrested
अलग-अलग स्थानों पर किशोरी व महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले सामने आए हैं। दोनों को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। इसमें किशोरी की पहचान आरोपी से लाइब्रेरी में पढ़ाई के दौरान हुई तो महिला के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शहर की 17 वर्षीय किशोरी ने मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी कि वह पढ़ाई करने के लिए शहर की लाइब्रेरी में जाती थी। यहां उसकी मुलाकात मुरथल क्षेत्र स्थित बिल्डर कंपनी के फ्लैट में रहने वाले हर्ष से हुई। वह मूलरूप से यूपी के बागपत का रहने वाला है। साथ में पढ़ते हुए दोनों एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हर्ष ने उसे झांसे में लेकर अपने फ्लैट पर बुला लिया। उसने वहां पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर लिया। मामले को लेकर उसने परिजनों को अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी कृष्ण की टीम ने आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी युवक ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया था दुष्कर्म
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की महिला ने पड़ोसी युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने व पीछा कर उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति के साथ कोर्ट में केस चल रहा है, जिसके कारण वह अपने मायके में रहती है। उसके पड़ोस में रहने वाले कृष्ण ने उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब वह घर से निकलती है तो आरोपी उसका पीछा करता है। उसके साथ अभद्रता करता है। मामले को लेकर उसने परिजनों को अवगत करवाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed