फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teen drowned in JLN canal near Kasandi village of Sonipat, villagers demand administration to reduce water

Sonipat: कासंडी गांव के पास जेएलएन नहर में डूबा किशोर, ग्रामीणों की प्रशासन से पानी कम करने की मांग

Fri, 17 May 2024 11:39 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 May 2024 11:39 AM IST
सार

सोनीपत के गांव कासंडी निवासी रमेश ने बताया कि उनके पास तीन बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा वंश चौथी कक्षा में पढ़ता है। वह वीरवार शाम करीब चार बजे परिवार के सदस्यों के साथ खेतों में गया हुआ था। जहां खेलते-खेलते नहर के पास जा पहुंचा। आशंका जताई जा रही है कि खेलते समय पैर फिसलने से वंश नहर में गिर गया।

विज्ञापन
Teen drowned in JLN canal near Kasandi village of Sonipat, villagers demand administration to reduce water
ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गोहाना में गांव कासंडी के पास गोहाना- गन्नौर मार्ग पर जेएलएन नहर में 12 वर्षीय किशोर डूब गया। बताया जा रहा है कि बच्चा वीरवार शाम को परिवार के साथ लकड़़ी लेने गया था। नहर के पास खेलते हुए गिर गया। जिसकी सूचना पर पुलिस व ग्रामीण नहर के पास पहुंचे और तलाश शुरू कर दी। 19 घंटे बाद भी बाइक का सुराग नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन


गांव कासंडी निवासी रमेश ने बताया कि उनके पास तीन बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा वंश चौथी कक्षा में पढ़ता है। वह वीरवार शाम करीब चार बजे परिवार के सदस्यों के साथ खेतों में गया हुआ था। जहां खेलते-खेलते नहर के पास जा पहुंचा। आशंका जताई जा रही है कि खेलते समय पैर फिसलने से वंश नहर में गिर गया। बालक के नहर में गिरने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौकेे पर पहुंचा और नहर में डूबे बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


नहर का पानी कम करने की मांग
शुक्रवार तड़के ही ग्रामीण महिलाएं व पुरुष बड़ी संख्या में वंश की तलाश करने के लिए नहर पर पहुंच गए थे। नहर में पानी का बहाव तेज है। जिससे बालक की तलाश करने में बाधा आ रही है। हालांकि ग्रामीण अपने स्तर पर नहर में बालक को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि करनाल से गोताखोर पहुंच रहे हैं, जिसके बाद बालक को तलाश करने का काम तेज किया जाएगा। वहीं परिजनों ने वंश की तलाश करने के लिए नहर के पानी को कम करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed