फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Team that rescued workers trapped in Uttarkashi Tunnel welcomed in Sonipat

Sonipat: उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को रेस्क्यू करने वाली टीम का किया स्वागत, शहर में निकाला गया रोड शो

Mon, 04 Dec 2023 03:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 04 Dec 2023 03:04 PM IST
सार

उत्तरकाशी में टनल में राहत-बचाव में लगे दल के लोगों ने बताया कि बताया कि जब उनके फोन पर कॉल आई कि उन्हें उत्तरकाशी में टनल फंसे हुए 41 मजदूरों को बाहर निकालना है। इसके बाद उन्होंने अपनी पूरी टीम को एकत्रित किया। उस रात वह सो नहीं पाए।

विज्ञापन
Team that rescued workers trapped in Uttarkashi Tunnel welcomed in Sonipat
रेस्क्यू टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल निर्माण के दौरान लैंड स्लाइड होने से फंसे 41 मजदूरों को रेस्क्यू करने वालों का सोनीपत में पहुंचने पर स्वागत किया गया। सोमवार को शहर में उनके सम्मान में जुलूस निकाला गया। महाराणा प्रताप चौक से जैन बाग कॉलोनी तक निकाले गए जुलूस के दौरान रेस्क्यू टीम के सदस्य भी साथ रहे। टनल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने वाले सदस्यों में मुन्ना कुरैशी, माेनू कुमार, फिरोज कुरैशी, नासिर खान, जतिन, देवेंद्र कुमार, वकील हसन, इरशाद अंसारी, राशिद अंसारी, नासिम मलिक, सौरभ व अंकुर शामिल रहे।

विज्ञापन


सदस्यों ने बताया कि जब उनके फोन पर कॉल आई कि उन्हें उत्तरकाशी में टनल फंसे हुए 41 मजदूरों को बाहर निकालना है। इसके बाद उन्होंने अपनी पूरी टीम को एकत्रित किया। उस रात वह सो नहीं पाए। अगले दिन वह उत्तराखंड के उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वहां पहुंचने पर स्थिति का जायजा लिया। वहां पर मौजूद सेना के अधिकारी हमसे पूछ रहे थे कि क्या वह रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा कर लेंगे। उन्होंने बड़ी शिद्दत से हामी भरी थी। उन्होंने पहले टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकाला, उसके बाद वह रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बन रहे पत्थरों को काटते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए।
विज्ञापन


टनल में आगे बढ़ते हुए वह जब फंसे मजदूरों के पास पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह पल उनके लिए सबसे बड़ा पल था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उनका हौसला बढ़ाया। उनकी इच्छा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार उनकी पीठ थपथपाई। उससे बड़ा सम्मान उनके लिए कोई नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलित पिछड़ा शोषित आवाज मंच के प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव वर्मा ने कहा कि रेस्क्यू टीम के स्वागत में जगह-जगह कार्यक्रम रखे गए। टीम के सदस्यों को खुली जीप में बैठाकर शहर में उनके सम्मान में रोड शो निकाला गया। रोड शो का जगह-जगह स्वागत किया गया। उनकी सरकार से मांग है कि उत्तरकाशी में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली टीम को आर्थिक सहायता दी जाए और सरकारी नौकरी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed