फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Team of students reached Padmashree Kanwal Singh Chauhan Agro Industry

Sonipat News: पद्मश्री कंवल सिंह चौहान एग्रो उद्योग में पहुंचा विद्यार्थियों का दल

Sun, 27 Oct 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 27 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Team of students reached Padmashree Kanwal Singh Chauhan Agro Industry
फोटो 22- सोनीपत के गांव अटेरना में पद्मश्री कंवल सिंह चौहान के एग्रो उद्योग में पहुंचे नई दिल्ल
राई। गांव अटेरना स्थित पद्मश्री कंवल सिंह चौहान के एग्रो उद्योग का नई दिल्ली के महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने दौरा किया। विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र और कृषि आधारित उद्योग के कामकाज के बारे में जानकारी दी गई। भारत में बेबी कॉर्न के जनक पद्मश्री कंवल सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को कृषि में नवाचार और स्थिरता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कृषि क्षेत्र बड़ा उद्योग बनता जा रहा है। आधुनिक कृषि से किसानों की आय दोगुनी नहीं बल्कि कई गुनी की जा सकती है। आधुनिक खेती को अपनाकर किसान इसे अपने व्यवसाय के रूप में स्थापित कर सकते हैं। इस दौरे ने छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोग से जोड़ने की जानकारी दी गई। दौरे के दौरान प्रो. डॉ. मीनाक्षी सहरावत व डॉ. पूजा सांगवान व 62 विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed