फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teachers will protest outside the Directorate of Education on June 5

Sonipat News: 5 जून को शिक्षा निदेशालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

Mon, 19 May 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 19 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teachers will protest outside the Directorate of Education on June 5
फोटो 28: सोनीपत के गोहाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैठक के दौरान उपस्थित शिक्ष
गोहाना। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के सदस्यों की बैठक रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई।
विज्ञापन

इसमें संघ की ओर से 5 जून को पंचकूला स्थित शिक्षा निदेशालय में राज्यस्तरीय प्रदर्शन करने की नई तारीख की घोषणा की गई। पहले यह प्रदर्शन 12 मई को होना था। देश में आपात स्थिति के चलते तिथि में बदलाव किया गया है।
मुख्य वक्ता राज्य उप महासचिव कृष्ण नैन ने कहा कि परीक्षाओं में कम परिणाम वाले राजकीय विद्यालय के शिक्षकों के वेतन में कटौती करना अनुचित है। इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या उसने कभी जांच की है कि राजकीय विद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ, विषय विशेषज्ञ और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं या नहीं।
विज्ञापन

संघ प्रतिनिधि जोगेंद्र ने कहा कि कम संसाधन और कम स्टाफ के बावजूद भी राजकीय विद्यालय प्राइवेट विद्यालयों से अच्छा परिणाम दे रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चहल ने की। बैठक में राममेहर, राजेश, सुभाष चंद्र, सुरेंद्र पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed