फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teachers will postpone the agitation and engage in flood relief work

Sonipat News: आंदोलन स्थगित कर बाढ़ राहत कार्यों में जुटेंगे शिक्षक

Mon, 08 Sep 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers will postpone the agitation and engage in flood relief work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र चहल ने कहा कि बाढ़ ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और हरियाणा में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मजदूरी का काम ठप है। किसानों की फसलें और पशुधन बर्बाद हो गए हैं। कई गरीब परिवारों के मकान गिर गए। शिक्षा व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ आंदोलन स्थगित करके बाढ़ राहत कार्यों में जुटेगा।

नरेंद्र चहल ने कहा कि कई जगह स्कूल बंद हैं और बाढ़ से भवनों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित न रहकर राहत शिविरों में सक्रिय भूमिका निभाएं। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए अस्थाई अध्ययन केंद्रों की व्यवस्था में भी मदद करें। संघ ने बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। सरकार प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा, किसानों व मजदूरों की क्षति की भरपाई, स्कूलों व सार्वजनिक भवनों की मरम्मत के लिए विशेष पैकेज दे। संघ 14 सितंबर को रोहतक में राज्य कार्यकारिणी की बैठक करके आगे की रणनीति तैयार करेगा। उनके साथ जिला कोषाध्यक्ष रोहतास गंगाना, जिला कार्यालय सचिव रोहतास कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed