{"_id":"67f420a56dc5a2123907abb7","slug":"teachers-will-go-to-brick-kiln-and-industrial-area-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134917-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ईंट-भट्ठे व औद्योगिक क्षेत्र में जाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ईंट-भट्ठे व औद्योगिक क्षेत्र में जाएंगे शिक्षक
Tue, 08 Apr 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने की पहल में जुटे शिक्षा विभाग का ध्यान स्कूल छोड़ चुके बच्चों पर है। बच्चों को दोबारा स्कूलों तक लेकर आने के लिए शिक्षक अब ईंट-भट्ठे व औद्योगिक क्षेत्रों में जाएंगे।
वहां छह से 14 साल तक के बच्चों का रिकॉर्ड जुटाया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 14 अप्रैल तक इसे लेकर सर्वे किया जाए। उनका कहना है कि नया शैक्षणिक सत्र पहली अप्रैल से शुरू हो चुका है। सरकारी स्कूलों में 10 फीसदी विद्यार्थी संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं एक सप्ताह बाद भी दाखिला संख्या ज्यादा नहीं बढ़ सकी। ऐसे में अब शिक्षकों को ईंट-भट्ठे व औद्योगिक क्षेत्र में जाकर वहां स्कूल छोड़ चुके बच्चों का पता लगा उन्हें स्कूल में पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। पहले सप्ताह में सरकारी स्कूलों में 94,335 विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। संवाद