फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teachers will conduct door-to-door surveys until May 20th and increase admissions by 20% by May 31st.

Sonipat News: शिक्षक 20 तक डोर टू डोर करेंगे सर्वे, 31 मई तक 20 फीसदी बढ़ाएंगे दाखिले

Mon, 06 Apr 2026 08:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Apr 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Teachers will conduct door-to-door surveys until May 20th and increase admissions by 20% by May 31st.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय विद्यालयों की स्थिति में सुधार करते हुए साल दर साल विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में 23 मार्च से नए नामांकन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय के शिक्षकों को अपने क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।
सभी विद्यालयों में दाखिले से संबंधित विश्लेषण को लेकर सोमवार को जिले के प्रत्येक खंड में करीब 75 जगह व सोनीपत ब्लॉक में 16 जगह सीआरसी (संकुल) हेड व एबीआरसी ने विद्यालय प्रबंधकों के साथ बैठक की। इसमें सामने आया कि राजकीय विद्यालयों में कक्षा 5वीं व 8वीं के 98 प्रतिशत विद्यार्थियों ने अगली कक्षा में दाखिला लिया है जबकि 2 प्रतिशत विद्यार्थी निजी स्कूलों का रुख कर चुके हैं।
विज्ञापन

गांव भटगांव में आयोजित बैठक में सीआरसी स्तर पर आयोजित बैठक में गांव महिपुर, बागडू, सलीमसर माजरा, लोहारी टिब्बा, डेरा पुरबिया व भटगांव स्थित 11 राजकीय विद्यालयों के मुखिया शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सीआरसी हेड धर्मेंद्र की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीआरसी मोनिका दहिया ने बैठक के मुख्य उद्देश्यों से विद्यालय मुखियाओं को अवगत कराया। साथ ही दाखिला संबंधी स्थिति को जाना गया। इसका उद्देश्य प्रत्येक विद्यालयों में नामांकन संख्या को बढ़ाना है। विद्यालयों प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि वह अपने-अपने विद्यालयों में दाखिलों पर पूरा ध्यान केंद्रित करें।
हाल में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों को विद्यालयों की सुविधाओं से अवगत कराया जाए। साथ ही फिलहाल चल रहे दाखिलों के साथ आगामी निर्णयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान बाल वाटिकाओं में विद्यार्थियों की दाखिला संबंधी प्रक्रिया शून्य पाई गई जिस पर विद्यालय प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों की जिम्मेदारियां तय की गईं।

14 दिन में 5-5 बच्चे बढ़ाने का दिया लक्ष्य
विद्यालय मुखियाओं को निर्देश दिए गए कि शिक्षक 20 अप्रैल तक अपने क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे कर विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में तय तिथि तक 5-5 बच्चे बढ़ाने का लक्ष्य रखा जाएगा। इसके बाद 31 मई तक सभी राजकीय विद्यालयों में 20 फीसदी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ानी होगी। साथ ही निर्देश दिए गए कि विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की जल्द दाखिला प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। सीआरसी की ओर से पुन: बैठक कर सभी विद्यालयों में किए जा रहे दाखिलों पर विश्लेषण जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed