{"_id":"664649a637921fa56e0cad20","slug":"teachers-not-registering-attendance-on-mis-portal-notice-issued-to-65-schools-sonipat-news-c-197-1-snp1002-118339-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एमआईएस पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे गुरुजन, 65 स्कूलों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एमआईएस पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे गुरुजन, 65 स्कूलों को नोटिस जारी
Thu, 16 May 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 May 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो 29- सोनीपत के डीपीसी कार्यालय में बैठक के दौरान बीईओ को निर्देश देते जिला शिक्षा अधिकारी न
सोनीपत। राजकीय स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार व शिष्टता का पाठ पढ़ाने वाले गुरुजन खुद एमआईएस पोर्टल पर हाजिरी अपलोड करने में लापरवाही बरत रहे हैं। हालात यह हैं कि वीरवार को 65 स्कूलों में पोर्टल पर उपस्थिति अपलोड नहीं की गई। जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने इन सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विभाग के पास लगातार शिकायतें आ रही थीं कि राजकीय स्कूलों में अध्यापक समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे। जिस पर कार्रवाई करते हुए सभी अध्यापकों को प्रार्थना सभा से पहले स्कूल में पहुंचने और एमआईएस पोर्टल पर आने-जाने का समय अपलोड करने के निर्देश दिए थे। यह जिम्मेदारी स्कूल मुखियाओं को सौंपी गई थी। इसके बावजूद निर्देशों की सख्ती से पालना नहीं की गई। जिसका खुलासा वीरवार को पोर्टल पर अपलोड की गई शिक्षकों की हाजिरी की जांच करने पर हुआ। जांच में 65 स्कूल ऐसे मिले, जिन्होंने हाजिरी ही अपलोड नहीं की। ऐसे सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।
डीईओ ने बीईओ की बैठक लेकर दिए निर्देश
विभाग ने अध्यापकों की हाजिरी एमआईएस पोर्टल पर लगाने के निर्देश दिए हुए हैं। अध्यापकों ने स्कूल में आने के बाद और जाते समय पोर्टल पर हाजिरी अपलोड की है या नहीं, यह सुनिश्चित करना स्कूल मुखिया की जिम्मेदारी है। मुख्यालय इसकी मानिटरिंग कर रहा है। बुधवार को जिले में 10 फीसदी शिक्षकों की हाजिरी पोर्टल पर अपलोड की थी। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने वीरवार को डीपीसी कार्यालय में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई और इस संबंध में कड़े निर्देश दिए हैं। जिससे पोर्टल पर सभी शिक्षकों की दोनों समय की हाजिरी सुनिश्चित की जा सके। बैठक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी खरखौदा सुजाता खत्री, सोनीपत बीईओ मंजू गर्ग, राई बीईओ योगेशचंद्र, बीईओ गन्नौर आजाद सिंह और समग्र शिक्षा के एसडीओ विष्णु भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्रीष्मावकाश खत्म होने से पहले पूरे करवाएं निर्माण कार्य
बैठक के दौरान डीईओ नवीन गुलिया ने सोनीपत खंड में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 23 स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन सभी कार्यों को ग्रीष्मावकाश खत्म होने से पहले पूरा करवाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण कर चल रहे कार्य की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत नियुक्त किए गए शिक्षकों का वेतन जारी करने के लिए बिल तैयार करने को कहा है। जिससे सोमवार तक सभी को वेतन जारी किया जा सके। एचआरकेएम के तहत लगे कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है। शिक्षक बार-बार वेतन की मांग कर रहे हैं।