फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teacher murdered in Sonipat Beaten with sticks when he asked for five thousand rupees he had lent

सोनीपत में शिक्षक की हत्या: उधार दिए पांच हजार रुपये मांगे तो डंडों से पीटा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 09 Apr 2025 03:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 09 Apr 2025 03:41 PM IST
सार

गांव कासंडी निवासी रामभज ने बताया कि उनके बेटे घर से बाहर गए थे। गांव के दुकानदार ने सूचना दी कि संदीप को घायल अवस्था में खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अस्पताल में पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Teacher murdered in Sonipat Beaten with sticks when he asked for five thousand rupees he had lent
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

गोहाना के गांव कासंडी के पास उधार दिए पांच हजार रुपये वापस मांगने पर निजी शिक्षक की डंडे से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि चार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


गांव कासंडी निवासी रामभज ने बताया कि उनके बेटे घर से बाहर गए थे। गांव के दुकानदार ने सूचना दी कि संदीप को घायल अवस्था में खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अस्पताल में पहुंचे तो बेटे की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने गांव के पवन को ऑनलाइन माध्यम से 35 हजार रुपये उधार दिए थे। जिस पर उसने 30 हजार रुपये एक दिन बाद लौटा दिए थे। वह पांच हजार रुपये वापस नहीं दे रहा था। उनके बेटे ने रुपये मांगे तो उनकी पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया है। जिसमें बेटे को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा जा रहा है।
विज्ञापन


हमले का शिकार हुए संदीप गांव के ही निजी स्कूल में गणित के शिक्षक थे। हमलावरों ने संदीप के हाथ-पैरों के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी हमला कर रखा था। गांव कासंड़ी में युवक की हत्या की गई है। आरोप है कि हमलावर से पांच हजार रुपये का लेनदेन था। उसने अपने अन्य साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। जिससे बेटे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच के साथ हमलावरों की तलाश कर रही है। -ऋषिकांत, एसीपी गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed