फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teacher gave debit card to attendant to withdraw money, fraudster changed it and withdrew Rs 27,800

Sonipat News: शिक्षक ने सेवादार को पैसे निकालने को दिया डेबिट कार्ड, ठगने ने बदल कर निकाले 27,800 रुपये

Tue, 03 Mar 2026 04:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Mar 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Teacher gave debit card to attendant to withdraw money, fraudster changed it and withdrew Rs 27,800
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। एचडीएफसी बैंक के खुबडू रोड स्थित एटीएम बूथ पर सेवादार से डेबिट कार्ड बदलकर 27,800 रुपये की निकाल लिए। थाना गन्नौर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
गांव भादी निवासी तेजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैलाना में सेवादार हैं। 2 मार्च को स्कूल के अध्यापक कासंडा निवासी मुकेश कुमार ने उन्हें अपना डेबिट कार्ड रुपये निकलवाने के लिए दिया था। जब वह खुबडू रोड स्थित एचडीएफसी के एटीएम बूथ से रुपये निकालने लगे तो नहीं निकले।
विज्ञापन

इस दौरान पास खड़े व्यक्ति ने मदद करने की बात कहकर डेबिट कार्ड ले लिया और कुछ देर बाद वापस कर दिया। बाद में पता चला कि कार्ड बदल दिया गया है और खाते से 27,800 रुपये निकल गए। थाना गन्नौर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed