फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teacher cheated of Rs 7.33 lakh on the pretext of leaving petrol pump

पेट्रोल पंप निकलने का झांसा देकर शिक्षक से 7.33 लाख रुपये की ठगी

Wed, 27 Apr 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teacher cheated of Rs 7.33 lakh on the pretext of leaving petrol pump
पेट्रोल पंप निकलने का झांसा देकर शिक्षक से ठगे 7.33 लाख
विज्ञापन

आरोपियों ने चार बार में ली नकदी, बाद में 8.49 लाख रुपये और मांगे तो हुआ शक
शिक्षक का आरोप, समाचार पत्र में विज्ञापन देखकर किया था आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक को पेट्रोल पंप निकलने का झांसा देकर 7.33 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अलग-अलग चार्ज के नाम पर नकदी बैंक खाते में डलवा ली। बाद में 8.49 लाख रुपये और मांगे तो शिक्षक को ठगी का शक हुआ। उन्होंने जांच की तो सच्चाई का पता लग गया। जिस पर उन्होंने एसपी को शिकायत देकर सिटी थाना की गोहाना रोड चौकी पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक सत्यप्रकाश ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने मई, 2021 में समाचार पत्र में पेट्रोल पंप लगवाने के लिए विज्ञापन देखा था। उन्होंने विज्ञापन में दी गई मेल पर आवेदन कर दिया। जिसके बाद 4 जून, 2021 को उनके पास कॉल आई कि आपका पेट्रोल पंप सुनिश्चित हो गया है। जिसकी पुष्टीकरण की तो मेल उसके बेटे की मेल पर इंडियन ऑयल डिपार्टमेंट डॉट इन की तरफ से आई थी। जिसके बाद दो मोबाइल से आई कॉल के माध्यम से आरोपियों ने उससे बातचीत की और अलग-अलग फीस के नाम पर पैसों की मांग की। जिस पर उसने उनके दिए खाते में 6 जून 2021 को 25 हजार, 8 जून 2021 को 99 हजार, 9 जून 2021 को एक लाख 99 हजार और 11 जून 2021 को चार लाख 10 हजार रुपये जमा करा दिए। उसके बाद 13 जून 2021 को फिर से कॉल कर आठ लाख 49 हजार रुपये की मांग की गई, जिस पर उसे शक हुआ। उसने जांच कराई तो पता लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। जिस पर उसने एसपी कार्यालय में शिकायत दी। जिसकी जांच के बाद अब पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिक्षक के घर तक आए थे दो आरोपी, सीसीटीवी से बचकर निकले
शिक्षक का आरोप है कि 5 जून 2021 को दो आरोपी उनके घर तक आ गए थे। वह उस समय घर पर नहीं था। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों को पेट्रोल पंप निकलने का झांसा दिया। साथ ही कई कागजात भी दिए। जिससे वह उनके झांसे में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एसपी कार्यालय से पेट्रोल पंप निकलने का झांसा देकर पैसे ऐंठने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed