{"_id":"664647e35e1068bbba0e314b","slug":"teacher-beats-student-case-filed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118353-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिक्षक ने की छात्र की पिटाई, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिक्षक ने की छात्र की पिटाई, मुकदमा
Thu, 16 May 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाहरा स्थित केंद्रीय विद्यालय में 12वीं कक्षा के एक छात्र की शिक्षक ने पिटाई कर दी। जिससे छात्र की आंख और पैर पर चोट आई है। शिकायत के बावजूद भी स्कूल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो अभिभावक ने थाने में शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली के नरेला निवासी महिला ने बताया कि उनका बेटा नाहरा गांव स्थित केंद्रीय विद्यालय में 12वीं कक्षा का छात्र है। उनके बेटे की 6 मई को शिक्षक विक्रम ने पिटाई की थी। जिसके चलते बेटे आंख पर चोट आई और बैंच लगने से पैर भी चोटिल हो गए। बारोटा चौकी पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन