फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Target to plant 2.5 lakh mass saplings in the district on International Youth Day

Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जिले में 2.5 लाख सामूहिक पौधे लगाने का लक्ष्य

Thu, 01 Aug 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Aug 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Target to plant 2.5 lakh mass saplings in the district on International Youth Day
सोनीपत। सरकार व प्रशासन पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति गंभीर है। ऐसे में 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया जाएगा। प्रशासन ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण अभियान के तहत 2.5 लाख पौधों को सामूहिक रूप से रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण व बढ़ते तापमान को देखते हुए जितना हमारे इर्द-गिर्द हरियाली का होना जरूरी है, उतना ही पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल करना है। अभियान के तहत हरियाणा वन सेवा अतिरिक्त वन मंडल के जिला अधिकारी सुरेश कुमार पूनिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी एवं संबंधित रेंज अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह संबंधित सभी उपमंडल अधिकारी (नागरिक), जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार, महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य से मुलाकात करें। उनके अधिकार क्षेत्र में पौधरोपण के लिए चयनित भूमि व खोदे गए गड्ढों का निरीक्षण करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed