फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tapasya Gehlawat selected for the Senior World Championship.

Sonipat News: तपस्या गहलावत का सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन

Thu, 17 Sep 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tapasya Gehlawat selected for the Senior World Championship.
16jjrp22- कोच सीमा राणा व कुलवीर राणा के साथ तपस्या गहलावत। स्रोत : परिजन
साल्हावास। खानपुर कलां की तपस्या गहलावत का सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। उन्होंने नई दिल्ली में चयन ट्रायल में 62 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। अब वह कजाकिस्तान के अस्ताना में 24 अक्तूबर से एक नवंबर तक भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


इससे पहले, तपस्या ने वियतनाम में अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। यह उनकी दूसरी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने 2025 में बुल्गारिया में अंडर-20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में बैंकॉक में एशियन अंडर-20 चैंपियनशिप में भी स्वर्ण हासिल किया। उसी वर्ष जयपुर नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। तपस्या पिछले पांच वर्षों से सोनीपत के युद्धवीर अखाड़ा में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके प्रशिक्षक कुलबीर राणा, सीमा राणा और खलीफा देवी हैं।
विज्ञापन


अन्य उपलब्धियां और व्यक्तिगत जीवन
पिता परमेश गहलावत और मां प्रोफेसर नवीन गहलावत ने तपस्या के प्रशिक्षण की जानकारी दी। प्रो रेसलिंग में तपस्या अजेय खिलाड़ी रही हैं, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और फाइटर ऑफ द मैच पुरस्कार मिले। उन्होंने यूपी डोमिनेटर्स टीम का प्रतिनिधित्व किया। उनका छोटा भाई दक्ष गहलावत भी पहलवान है और कांस्य पदक जीत चुका है। तपस्या आईजीएन कॉलेज लाडवा से बीए कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed