फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tanusha selected as best athlete in annual sports competition

Sonipat News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में तनुषा सर्वश्रेष्ठ एथलीट चयनित

Thu, 20 Feb 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Tanusha selected as best athlete in annual sports competition
फोटो 27- सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित 29वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की मटक
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में बुधवार को 29वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ टीकाराम शिक्षा समिति के प्रधान सुरेंदर सिंह दहिया और अमित दहिया ने ध्वजारोहण कर किया। महाविद्यालय की प्राचार्य गीता ने सभी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने महाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों का ब्योरा दिया। प्रतियोगिता में छात्राओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए शानदार खेल प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

टीकाराम शिक्षा समिति के प्रधान सुरेंदर सिंह दहिया ने छात्राओं को जीवन में अनुशासन व मेहनत अपनाने का संदेश देते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। 29वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में तनुषा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। इन्हें नकद पुरस्कार दिया गया। मंच संचालन डॉ. उपासना और डॉ. नीलम दहिया ने किया। इस अवसर पर सीआरए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र खत्री, टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र राणा, टीकाराम मॉडल स्कूल की प्राचार्य डॉ. आशा छाबड़ा, शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुमन मान, डॉ. अल्का दहिया, सविता, ज्योति दहिया, शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहे खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम
-100 मीटर दौड़ : दिनिका ने प्रथम, काजल ने द्वितीय दूसरा, मेघा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-चैटी दौड़ : आंचल ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय, मानसी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
-निंबू-चम्मच दौड़ : रितिका ने प्रथम, जयश्री ने द्वितीय, आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-लंबी कूद : अंशुल ने प्रथम, शालू व दीपिका ने द्वितीय, रश्मि ने तृतीय स्थान हासिल किया।
-ऊंची कूद : मेघा ने पहला, रश्मि न दूसरा, अंशुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
-थ्री लेग दौड़ : नेहा व जयश्री पहले, राखी व आंचल दूसरे, तनु व मानसी तीसरे स्थान पर रही।
-बुक बेलेंस दौड़ : मीनाक्षी ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय, आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-स्किपिंग रेस : सुमन ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय, आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-साइकिल दौड़ : सुमन ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय, अंजु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-मध्यम साइकिल दौड़ : सोनिया पहले, सुमन दूसरे, अंजु तीसरे स्थान पर रही।
-बाधा दौड़ : खुशी व दीपिका ने प्रथम, मेघा ने द्वितीय, मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
-जैवलिन थ्रो : करीना ने प्रथम, तनुजा ने द्वितीय, सारिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
-शॉट पुट : तनुजा पहले, ललिता दूसरे, संध्या तीसरे स्थान पर रही।
-400मीटर दौड़ : वंशिका ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय, आरती व सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed