फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tanks of fire engines leaked due to lack of maintenance

Sonipat News: देखरेख के अभाव में लीक हुए दमकल गाड़ियों के टैंक

Tue, 06 Feb 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tanks of fire engines leaked due to lack of maintenance
सोनीपत के गन्नौर नपा कार्यालय में दमकल गाड़ी का टैंक लीक होने से भरा पानी। संवाद
गन्नौर। नगरपालिका कार्यालय में खड़ी दमकल विभाग की गाड़ियों के टैंक लीक हो रहे रहे हैं। इन्हें ठीक कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है जिससे आपात स्थिति में यदि दमकल गाड़ी में पानी खत्म मिला तो बड़ा हो हादसा हो सकता है। अगर समय रहते क्षतिग्रस्त दमकल गाड़ी के टैंक को ठीक नहीं कराया तो आने वाले दिनों में काफी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए नगर पालिका के पास दो बड़ी गाड़ियां हैं और एक छोटी दमकल गाड़ी है। जिसमें से दोनों बड़ी गाड़ियों के टैंक लीक हो रहे हैं। जिसके कारण उसमें से पानी टपकता रहता है और हजारों लीटर पानी बर्बाद होता रहता है। यह समस्या कई दिनों से है, लेकिन इस बारे में दमकल अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से समय पर मरम्मत नहीं कराए जाने के कारण गाड़ियों की हालत खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

दमकल विभाग के बेड़े में एक साल पहले ही एक बड़ी नई गाड़ी को शामिल किया गया था, लेकिन देखरेख के अभाव में एक साल में ही दमकल गाड़ी की हालत जर्जर होनी शुरू हो गई। वहीं दूसरी बड़ी गाड़ी चार-पांच साल पुरानी है, जिसमें लगभग हर साल टैंक लीक होता है और हर बार इसे ठीक करवाने में खानापूर्ति की जाती है। यदि ऐसा ही हाल रहा तो क्षेत्र में आग से निपटने के लिए दमकल की गाड़ियों का भरोसा नहीं रहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
नई गाड़ी अभी वारंटी पीरियड में है। उसे ठीक करने के लिए अंबाला कंपनी में शिकायत दे रखी है। उम्मीद है कि कंपनी की ओर से इस सप्ताह गाड़ी को ठीक करवा दिया जाएगा। दूसरी गाड़ी को ठीक करवाने के लिए भी जिला दमकल अधिकारियों को लिखित में मांग की गई है। वहां से मंजूरी नहीं मिल रही है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इस गाड़ी को भी ठीक करवा दिया जाएगा। -शमशेर सैनी, इंचार्ज, दमकल केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed