{"_id":"6712ebedd9bf01353f008854","slug":"tamanna-and-mehak-top-in-district-level-science-essay-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1002-126301-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिला स्तरीय विज्ञान निबंध प्रतियोगिता में तमन्ना व महक अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिला स्तरीय विज्ञान निबंध प्रतियोगिता में तमन्ना व महक अव्वल
Sat, 19 Oct 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विज्ञान नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एचएससीएसआईटी) विज्ञान विभाग के संयोजन में आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान निबंध प्रतियोगिता में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की तमन्ना व महक ने प्रथम स्थान हासिल किया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई दी और आगामी चरण के लिए शुभकामनाएं दी।
प्राध्यापिका पुनीता बतरा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पांच विषय दिए गए थे, जिनमें प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपनी लेखन कला दिखाई। प्रतियोगिता में जीवीएम की बीएससी कंप्यूटर विज्ञान की द्वितीय वर्ष की छात्रा तमन्ना व बीएससी बायोटेक प्रथम वर्ष की महक अव्वल रही। बीएससी कंप्यूटर विज्ञान की तृतीय वर्ष की जाह्नवी व हिंदू कन्या महाविद्यालय की बीएससी मेडिकल प्रथम वर्ष की इशिका चौहान ने द्वितीय, हिंदू कन्या महाविद्यालय की बीएससी कंप्यूटर विज्ञान द्वितीय वर्ष की रेणुका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
निर्णायक मंडल की भूमिका कुरुक्षेत्र विवि के बोटनी विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बीडी वशिष्ठ, हिंदू कन्या महाविद्यालय की रसायन विज्ञान विभाग की सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर अनीता ढुल व डीसीआरयूएसटी के भौतिक विज्ञान विभाग की प्रोफेसर रजनी ने निभाई। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ दस रचनाओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। इस दौरान प्राध्यापिकाएं डाॅ. रश्मि जावा, डाॅ. अनीता सैनी, सुनीता धवन, डाॅ. संगीता सिंह सहित अन्य मौजूद रही।