फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Talking to the young man of the company was expensive due to the courier not coming ... 73 thousand rupees withdrawn from the girl's bank account in 20 times

कूरियर न आने पर कंपनी के युवक से बात करना पड़ा महंगा... युवती के बैंक खाते से 20 बार में निकाले 73 हजार रुपये

Fri, 25 Mar 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Talking to the young man of the company was expensive due to the courier not coming ... 73 thousand rupees withdrawn from the girl's bank account in 20 times
जैन मंदिर बड़ा बगड़ की रहने वाली युवती को कूरियर वाले का मोबाइल नंबर ऑनलाइन खोजना महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने दस रुपये जमा करने का झांसा देकर युवती के खाते से 20 बार में 73 हजार रुपये निकाल लिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जैन मंदिर बड़ा बगड़ की रहने वाली मोनिका जैन ने पुलिस को बताया कि उसका एक कूरियर आना था। इसके लिए उसने कूरियर कंपनी का ऑनलाइन नंबर तलाशा। उस नंबर पर दीपक शर्मा नामक युवक ने बात की। उसने खुद को नामी कूरियर कंपनी का कर्मी बताया और अपना कार्यालय नोएडा सेक्टर-5 में बताया। उसने पंजीकरण शुल्क के 10 रुपये जमा कराने को कहा। जैसे ही उसने 10 रुपये जमा कराए, उसके खाते से रुपये कटने शुरू हो गए। मोनिका जैन ने बताया कि उसके खाते से चार बार में 41,045 रुपये कट गए। उसके बाद दो-दो हजार रुपये 16 बार में निकाले गए। उसके खाते से 73 हजार 45 रुपये निकल गए। इस पर मोनिका ने बैंक को सूचना दी। बैंक ने उसके खाते और डेबिट कार्ड को तत्काल बंद कर दिया। उसके चलते और रुपये खाते से कटने से बच गए। उसके बाद भी साइबर ठग मोनिका को अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रहे हैं। वह रुपये लौटाने का झांसा देकर उससे और ठगी के प्रयास में हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed