फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Taking the fare of reserved category even after removing the special tag from three express trains

खानापूर्ति: तीन एक्सप्रेस ट्रेनों से हटाया स्पेशल का टैग, फिर भी किराया ले रहे आरक्षित श्रेणी का

Wed, 17 Nov 2021 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 12:21 AM IST
सार

कोरोना काल में ट्रेनों को स्पेशल स्टेट्स के साथ चलाया गया था। अब रेलवे ने स्पेशल के टैग को हटाने की घोषणा की है। तीन एक्सप्रेस ट्रेनों से स्पेशल का टैग तो हट गया लेकिन सामान्य श्रेणी के कोच में किराया कम नहीं करने से रेलयात्रियों को लाभ नहीं मिल रहा।

विज्ञापन
Taking the fare of reserved category even after removing the special tag from three express trains
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन टिकट लेने के लिए काउंटर पर लगी यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने भले ही तीन एक्सप्रेस ट्रेनों से स्पेशल का टैग हटा दिया हो, लेकिन किराया आरक्षित श्रेणी का ही वसूला जा रहा है। यही नहीं एक्सप्रेस ट्रेनों में भी अभी तक अनारक्षित टिकटों के लिए कोई मंजूरी नहीं दी गई है, जिससे रेलयात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने के लिए एक दिन पहले टिकट रिजर्वेशन कराने के लिए काउंटर पर लाइन में लगना पड़ रहा है, जिसका खामियाजा रेलयात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे की घोषणा के बावजूद रेलयात्रियों को ज्यादा पैसे देकर अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। इससे यात्रियों में रोष व्याप्त है। 

विज्ञापन


रेलयात्रियों का कहना है कि ट्रेनों से स्पेशल का टैग हटाने के बावजूद आरक्षित श्रेणी का ही किराया वसूला जा रहा है। लंबी दूरी पर जाने के लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। किराया कम करने को लेकर रेलवे की ओर से कोई फैसला अभी तक नहीं लिया गया है। रेलयात्रियों ने जल्द किराया भी कम करने की मांग की है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों से हटाया स्पेशल का टैग
ट्रेन संख्या          ट्रेन का नाम
12057/58         जनशताब्दी एक्सप्रेस
11077/78         झेलम एक्सप्रेस
11842              गीता जयंती एक्सप्रेस 

एक दिन पहले बुक करवाना पड़ता है टिकट
एक्सप्रेस ट्रेन से सोनीपत से किसी भी स्थान पर जाने के लिए लोगों को एक दिन पहले टिकट बुक कराना होता है। ऐसे में समय भी बर्बाद होता है। एक्सप्रेस ट्रेन में सोनीपत से पानीपत जाने के लिए 45 रुपये, करनाल जाने के लिए 60, कुरुक्षेत्र जाने के लिए 70 रुपये व अंबाला जाने के लिए 85 रुपये अदा करने होते हैं। इसी तरह दिल्ली जाने के लिए 45 रुपये व जनशताब्दी से जाने के लिए 60 रुपये, फरीदाबाद जाने के लिए लोगों को 60 रुपये का रिजर्वेशन टिकट लेना पड़ रहा है। इन टिकट के मूल्य में रिजर्वेशन चार्ज 15 रुपये अतिरिक्त भी शामिल किया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः रोहतक: शादी में आए भगोड़े को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल, 12 के खिलाफ केस दर्ज

बठिंडा जाने वाली एक्सप्रेस अब फाजिल्का तक 
यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार से पुरानी दिल्ली से बठिंडा जाने वाली एक्सप्रेस (14507/08) का विस्तार फाजिल्का तक कर दिया गया है। यह गाड़ी रोजाना दिल्ली से फाजिल्का और फाजिल्का से दिल्ली आवागमन करेगी। रेलवे की ओर से पहले इस ट्रेन को स्पेशल एक्सप्रेस (04507/08) से जाना जाता था। लोगों को ट्रेन में सफर करने के लिए आरक्षित टिकट ही मान्य किया गया है। ट्रेन के फाजिल्का तक जाने से अब कृषि आंदोलन में शामिल पंजाब के किसानों को भी राहत मिल सकेगी। अब फाजिल्का तक जाने वाले किसान सीधे सोनीपत से ही गंतव्य तक जा सकेंगे।

यह बोले यात्री

रेलवे की ओर से एक्सप्रेस ट्रेनों से स्पेशल का टैग हटाया जा रहा है, लेकिन किराये में अभी कोई कमी नहीं की गई है। रेलवे की ओर से लोगों से ज्यादा पैसा वसूला जा रहा है। सुविधा के लिए अन्य ट्रेनों का भी संचालन नहीं किया जा रहा है। - गुलशन

कोरोना काल से पहले ट्रेन से बिहार की ओर जाने के लिए पहले 250 रुपये किराया देना पड़ता था। स्पेशल ट्रेनों में प्रति यात्री किराया अब 400 रुपये देना पड़ रहा है। रेलवे की ओर से किराये में कमी की जानी चाहिए, ताकि लोगों को ट्रेन में आने-जाने से बेहतर सुविधा मिल सके। - रामचंद्र

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों को बढ़ाया जाए। साथ ही रेल किराये में कमी की जाएगी। ट्रेन में सोनीपत से फरीदाबाद जाने के लिए 60 रुपये का टिकट लगता है और एक दिन पहले रिजर्वेशन कराना पड़ता है। रेलवे की ओर से पहली जैसी व्यवस्था की जाए।  - मनीष कुमार

रेलवे की ओर से एक्सप्रेस ट्रेनों से स्पेशल का टैग हटाया जा रहा है। अब तक रेलवे की ओर से जनशताब्दी, झेलम व गीता जयंती एक्सप्रेस से स्पेशल का टैग हट चुका है। बठिंडा एक्सप्रेस से स्पेशल का टैग हटाने की तैयारी की जा रही है। सभी एक्सप्रेस से स्पेशल का टैग हटने के बाद अनारक्षित टिकट लागू किए जाएंगे। - रविंद्र मदान, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed