फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Taking nominal samples to test Corona

Sonipat News: कोरोना की जांच के लिए नाममात्र ले रहे सैंपल

Wed, 11 Jun 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Taking nominal samples to test Corona
फोटो 01: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में लैब के बाहर खड़े अधिकतर मरीजों के चेहरे से गायब मास्क। सं
सोनीपत। प्रदेश में कोरोना संक्रमित लगातार मिल रहे हैं, मगर जिला नागरिक अस्पताल में इसके संदिग्ध मरीजों की जांच नाममात्र की हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इक्का-दुक्का सैंपल लेकर बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदार भी कोरोना को लेकर बनाए गए नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना काफी संख्या में बुखार के मरीज आ रहे हैं, मगर कोरोना जांच के लिए उनके सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि इंफ्लूएंजा अक्सर ठंड लगने के साथ शुरू होता है। इसके बाद बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिर दर्द, गले में खराश, खांसी, नाक बहने महसूस होता है। ऐसे मरीजों की पहचान करने के बाद भी सैंपल लिए जा सकते हैं। चिकित्सकों की तरफ से लोगों को कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10-10 बेड का आईसोलेशन वार्ड तैयार
कोविड-19 की नोडल अधिकारी का कहना है स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना से बचाव के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। जिला नागरिक अस्पताल व बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज में 10-10 बेड के आईसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। गोहाना उपमंडल अस्पताल में भी सात बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। कोरोना के निपटने के लिए विभाग ने 140 सामान्य बेड व 75 ऑक्सीजन बेड आरक्षित किए हैं। विभाग के पास 52 वेंटिलेटर व 394 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं।
फ्लू ओपीडी में नहीं आ रहे मरीज, चिकित्सक दे रहे ड्यूटी

अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कमरा नंबर 44 में फ्लू ओपीडी स्थापित की गई है। अभी तक एक भी मरीज फ्लू ओपीडी में नहीं पहुंचा है। अस्पताल प्रबंधक का कहना है कि एक-दो दिन में फ्लू वार्ड में कंप्यूटर सिस्टम और अन्य व्यवस्था कर दी जाएगी। ओपीडी नंबर-7 में तैनात चिकित्सकों के पास हाल के दिनों में मरीजों की संख्या ज्यादा रहती है। वहीं फ्लू ओपीडी में दिनभर चिकित्सक खाली बैठे रहते हैं।




जिला अस्पताल में पांच फीसदी नमूने लिए जा रहे हैं। सैंपलिंग की संख्या जल्द बढ़ाई जाएगी। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भेजे जा रहे हैं। -डॉ. स्वराज चाैधरी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed