फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Taking CLU has become easier, development will be faster

Sonipat News: सीएलयू लेना हुआ आसान, तेज होगा विकास

Mon, 16 Oct 2023 12:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Oct 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
Taking CLU has become easier, development will be faster
सोनीपत। चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) में आवेदकों को राहत दी गई है। अब सीएलयू लेना आसान हो गया है। जिस भूमि का सीएलयू लेना है उस पर अगर पहले से 10 या इससे अधिक इंडस्ट्री या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं तो क्लस्टर रूप में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उस भूमि को पॉकेट क्लस्टर मानकर सीएलयू दे दिया जाएगा। इससे विकास में तेजी आ सकेगी।
विज्ञापन


पहले सीएलयू के लिए 10 या इससे ज्यादा लोग मिलकर क्लस्टर रूप में आवेदन करते थे। नए बदलाव से उद्योगपतियों व व्यावसायियों को राहत मिली है। अगर जमीन के आसपास 15-20 फैक्ट्रियां बनी हुई हैं और जमीन का सीएलयू करवाना है तो विभाग उस जमीन और आसपास की फैक्ट्रियों को पॉकेट क्लस्टर मानेगा। सीएलयू प्रमाणपत्र कंट्रोल एरिया में किसी भी कृषि भूमि को व्यावसायिक भूमि में बदलने के लिए लेना होता है। प्रदेशभर में सीएलयू करवाने के मामले में सोनीपत काफी आगे है। पूरे प्रदेश में इस साल 1 जनवरी से 11 अक्तूबर तक कुल 546 सीएलयू हुए हैं। इसमें सोनीपत जिले में इस समय के दौरान कुल 144 सीएलयू हुए हैं। सिर्फ 11 अक्तूबर के ही आंकड़े देखें तो पूरे प्रदेश में 11 अक्तूबर को कुल 13 सीएलयू हुए हैं, इनमें से 8 सीएलयू केवल सोनीपत के ही हैं।
विज्ञापन


क्लस्टर बेस स्कीम के तहत सीएलयू लेने की पॉलिसी में कुछ बदलाव किए गए हैं। 10 लोग खाली जमीन पर सीएलयू ले सकते हैं। इसके साथ ही एक ही व्यक्ति भी पॉकेट क्लस्टर के तहत सीएलयू ले सकता है। -नरेश कुमार, डीटीपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed