फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Synthetic hockey turf to be laid at Motilal Nehru Sports School; players to get state-of-the-art facilities.

Sonipat News: मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में बिछेगा सिंथेटिक हॉकी टर्फ, खिलाड़ियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Sat, 04 Jul 2026 03:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Jul 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
Synthetic hockey turf to be laid at Motilal Nehru Sports School; players to get state-of-the-art facilities.
सोनीपत। हॉकी खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है। राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में जल्द ही विश्वस्तरीय सिंथेटिक हॉकी टर्फ तैयार किया होगा जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अभ्यास और प्रशिक्षण की सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 4.06 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य का टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विद्यालय परिसर में मौजूद वर्तमान हॉकी एस्टोटर्फ काफी पुराना और जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर टर्फ फटने और क्षतिग्रस्त होने के कारण खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बेहतर सुविधाओं की लंबे समय से मांग की जा रही थी जिसे अब सरकार और विभाग ने गंभीरता से लेते हुए नए सिंथेटिक टर्फ निर्माण का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सिंथेटिक हॉकी टर्फ के निर्माण के बाद खिलाड़ियाें को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अभ्यास का अवसर उपलब्ध होगा। अत्याधुनिक टर्फ पर नियमित अभ्यास से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में गुणात्मक सुधार आएगा और वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की भी बढ़ेंगी संभावनाएं
नया सिंथेटिक टर्फ बनने से मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय की खेल संरचना और अधिक मजबूत होगी। आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद यहां राज्य और राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी।
खिलाड़ियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान
विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस यह सिंथेटिक हॉकी टर्फ न केवल खिलाड़ियों के लिए बेहतर अभ्यास का माध्यम बनेगा बल्कि उनके बड़े सपनों को भी नई उड़ान देगा। आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार होने वाला यह मैदान भविष्य में जिले के अनेक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।



विद्यालय परिसर में हॉकी टर्फ काफी पुराना हो चुका है। कई स्थानों पर एस्टोटर्फ फटने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी होती है। खिलाड़ियों की सुविधा और बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 4.06 करोड़ रुपये की लागत से नया सिंथेटिक हॉकी टर्फ तैयार किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी।
- धर्मेंद्र राठी, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed