फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Switch off the lights when the blackout siren sounds.

Sonipat News: ब्लैकआउट सायरन बजे तो बंद कर दें लाइट

Sun, 11 May 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Switch off the lights when the blackout siren sounds.
फोटो 07- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियाे
सोनीपत। ऑपरेशन सिंदूर के तहत देशभर की सुरक्षा एजेंसियां निर्णायक कार्रवाई कर रही हैं। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि सतर्कता, संयम व एकजुटता के साथ नियमों का पालन करें। यह बात उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान लोगों का आह्वान करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह समय दोषारोपण का नहीं, बल्कि धैर्य, एकता व जिम्मेदारी का है। संगठित व संवेदनशील नागरिक ही देश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं, इसलिए अफवाहों से ऊपर उठकर, सूझबूझ व सहयोग से राष्ट्र की सुरक्षा में अपनी भागीदारी निभाएं। सभी अफवाहों से दूर रहकर प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

ब्लैकआउट के दौरान इन निर्देशों का पालन करें
सायरन बजते ही घर व बाहर की सभी लाइटें तुरंत बंद कर दें।
यदि वाहन चला रहे हैं तो उसे किनारे रोककर लाइट बंद कर दें।

जहां हैं वहीं रहें, बिना कारण इधर-उधर न जाएं।
मोबाइल, टॉर्च व एलईडी जैसे उपकरणों का उपयोग खिड़कियों के पास न करें।

बच्चों, बुजुर्गों व पालतू पशुओं की विशेष देखभाल रखें।
अनजान लिंक व संदिग्ध सूचनाओं से सतर्क रहें।
साइबर हमलों से रहें सतर्क
उपायुक्त ने चेताया कि साइबर अपराधी एक्सक्लूसिव फुटेज, ब्रेकिंग न्यूज या स्पेशल रिपोर्ट के नाम पर फर्जी फिशिंग लिंक भेज सकते हैं।
किसी भी अज्ञात लिंक, वेबसाइट या ईमेल पर क्लिक न करें। इससे आपका डेटा या डिवाइस हैक हो सकते हैं।
अफवाहें नहीं, विश्वास रखें
खाद्यान्न, नकदी, ईंधन या दवाओं की कोई कमी नहीं है।

बैंक, एटीएम व आवश्यक सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।
अनावश्यक खरीदारी से बचें और व्यवस्था पर विश्वास रखें।
सोशल मीडिया पर किसी भी अप्रमाणित जानकारी, वीडियो या दस्तावेज़ को साझा न करें।
संदेह की स्थिति में करें यह कार्य
किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की तत्काल सूचना नजदीकी पुलिस थाने या प्रशासन को दें।
सभी के लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर सुलभ रखें, इसे आस-पड़ोस में साझा करें।

सोनीपत की हेल्पलाइन नंबर 0130-2221590 और 112 पर कोई भी सूचना दे सकते हैं।
विश्वसनीय सूचना के लिए उपायुक्त व जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआरओ) के एक्स, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर भी संपर्क कर सकते हैं।
फर्जी सूचनाओं के प्रसार से बचें। यह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

फोटो 07- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियाे

फोटो 07- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियाे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed