फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   surgeon file photo

सिविल अस्पताल के सर्जन संदिग्ध हालात में लापता

Thu, 21 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 21 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
surgeon file photo
सामान्य अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर पिछले तीन दिनों से गायब हैं। डॉक्टर सोनीपत स्थित अपने सरकारी आवास से दिल्ली के लिए निकले थे। वहां पहुंचकर डॉक्टर अपनी गाड़ी में बैठकर घर से निकल गए थे। उसके बाद से डॉक्टर का कोई पता नहीं है। हालांकि डॉक्टर की गाड़ी का करनाल के टोल से गुजरने का पता चला है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग रा है। मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस के पास दर्ज है।
विज्ञापन

डॉ. राहुल कंबोज पत्नी डॉ. ममता कंबोज के साथ सामान्य अस्पताल स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। 17 जनवरी को ड्यूटी करने के बाद डॉ. राहुल ने 18 जनवरी की छुट्टी ली थी। पिता डॉ. एमपी कंबोज ने बताया कि राहुल 18 जनवरी को बस से दिल्ली पहुंचे थे। यहां से आदर्श नगर स्थित अपने घर आए और एक अटैची में कुछ कपड़े रखकर अपनी कार से वापस सोनीपत जाने का नाम लेते हुए निकल गए। बस इसके बाद से राहुल के साथ परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो हुआ। 19 जनवरी को पता चला कि राहुल घर नहीं पहुंचा तो सभी जगह उनकी तलाश की गई। रिश्तेदारियों और जान-पहचान में भी पूछताछ हुई। इसके बाद परिजनों ने दिल्ली पुलिस को मामले की शिकायत दी। इस पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि डॉ. राहुल की गाड़ी ने 19 जनवरी को 4 बजे करनाल स्थित टोल प्लाजा पार किया था।
विज्ञापन


टोल प्लाजा का सीसीटीवी कर सकता है मदद
करनाल टोल प्लाजा पर लगा सीसीटीवी ही अब परिजनों की मदद कर सकता है। बुधवार को ही परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि राहुल की गाड़ी करनाल टोल से गुजरी थी तो पुलिस भी अब टोल की  सीसीटीवी फुटेज रिकार्ड देखेगी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। सीसीटीवी फुटेज से यह पता लग सकेगा कि उस समय तक गाड़ी में डॉ. राहुल अकेले ही थे, या फिर कोई और गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. राहुल ने 17 जनवरी को ड्यूटी की थी। 18 की उन्होंने छुट्टी ले रखी थी, हालांकि वे 19 को भी नहीं आए और उसके बाद से ही लगातार गैरहाजिर हैं। अब पता चला है कि परिजनों ने दिल्ली में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।
-डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन, सामान्य अस्पताल, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed