{"_id":"664a7d11e25e951d29051a77","slug":"sun-shows-its-attitude-mercury-crosses-45-degrees-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118486-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सूरज ने दिखाए तेवर, 45 डिग्री पार पहुंच रहा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सूरज ने दिखाए तेवर, 45 डिग्री पार पहुंच रहा पारा
Mon, 20 May 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो 36- सोनीपत के रेलवे रोड पर भीषण़ गर्मी से बचने के लिए सिर पर कपड़ा ढककर जाती युवतियां। संव
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तीन दिनों से गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पारा तेजी से बढ़ते हुए 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। इससे लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी हवाओं ने वातावरण से नमी को पूरी तरह से सोख लिया है। यही कारण है कि सूर्य अस्त होने के बाद भी लोगों को गर्म हवा के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं। गर्मी के तेवरों को देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौजूदा समय में मौसम पूरी तरह से शुष्क हो गया है। गर्म हवाओं ने परिस्थितियों को और अधिक बिगाड़ दिया है। जिससे तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग का अनुमान है कि सप्ताह भर तक गर्मी के तेवर इसी तरह से बने रहेंगे। हालांकि मई माह के अंतिम दिनों में गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।
गर्मी के प्रचंड तेवर देखते हुए चिकित्सक भी लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि धूप में बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। धूप से बेचने के लिए चेहरे, सिर और शरीर के अन्य अंगों को ढंग कर रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें और बार-बार पानी पीते रहे। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए चाय, कॉपी से परहेज करें।
विज्ञापन
उपायुक्त अपने स्तर पर कर सकेंगे स्कूलों की छुट्टी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से एक जून से स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले स्कूलों का समय भी बदल दिया है। हालांकि भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपायुक्तों को एक जून से पहले भी छुट्टियां करने की शक्ति प्रदान की है। उपायुक्त संबंधित जिलों में तापमान व गर्म हवा के आधार पर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे।
वर्जन
पश्चिम की तरफ से आ रही गर्म हवा दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच गई है। जिस कारण वातावरण से नमी गायब हो गई है और पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोनीपत सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सप्ताह भर गर्मी से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे। इस बार मानसून समय से पहले प्रदेश में पहुंच सकता है।
डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर