फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sumit's spirit... lost his leg in the accident, he was injured, yet brought gold

सुमित का जज्बा... हादसे में गंवाया था पैर, उसी में हुआ जख्म, फिर भी लाया गोल्ड

Tue, 31 Aug 2021 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sumit's spirit... lost his leg in the accident, he was injured, yet brought gold
सुमित की जीत पर परिजनों के साथ खुशी से नाचती मां निर्मला। संवाद - फोटो : Sonipat
टोक्यो पैरालंपिक में एक बार फिर हरियाणा का दम सब पर भारी रहा। सोनीपत के गांव खेवड़ा के सुमित आंतिल ने पहली बार पैरालंपिक में खेलते हुए जैवलिन थ्रो के एफ-64 इवेंट में 68.08 मीटर थ्रो कर विश्व रिकॉर्ड बना डाला। सुमित ने इतिहास रचते हुए सोने का तमगा अपने नाम किया। जैवलिन थ्रो में सुमित के स्वर्ण पदक जीतते ही उनके गांव खेवड़ा समेत देश-प्रदेश में जश्न का माहौल शुरू हो गया।
विज्ञापन

टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों में सोमवार को सोनीपत के खिलाड़ी सुमित आंतिल का इवेंट हुआ। सुमित ने जैवलिन थ्रो में शुरू से ही बढ़त बनाई और आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एम. ब्रूरेन को हराते हुए रिकॉर्ड बना डाला। खास बात यह है कि टोक्यो पैरालंपिक में जाते समय सुमित के पांव में जख्म था। उसके बावजूद सुमित ने अपना हौसला बुलंद रखा और स्वर्ण पदक जीतकर ही दम लिया। विजयी भाला फेंकने के बाद सुमित शेर की तरह दहाड़ा। पैरालंपिक में जाने से पहले सुमित ने मां से जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया।
विज्ञापन

संघर्षों से भरा रहा है सुमित का जीवन सफर
7 जून 1998 को जन्मे सुमित आंतिल का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। तीन बहनों के इकलौते भाई ने शुरू से ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली थी। जब सात साल का था, तब एयरफोर्स में तैनात पिता रामकुमार की बीमारी से मौत हो गई थी। पिता का साया उठने के बाद मां निर्मला ने हर चुनौती का सामना करते हुए चारों बच्चों का पालन-पोषण किया। 12वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान ट्यूशन से लौटते समय हुई सड़क दुर्घटना में सुमित को एक पैर गंवाना पड़ा था। उसके बाद भी सुमित ने हार नहीं मानी और निरंतर आगे बढ़ते हुए ओलंपिक तक का सफर तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच ने दी हिम्मत तो दोस्त बने सहारा
सड़क हादसे में पैर गंवाने के बावजूद सुमित कभी उदास नहीं हुआ। दोस्तों की प्रेरणा से साई सेंटर, बहालगढ़ पहुंचा, जहां कोच विरेंद्र धनखड़ ने हिम्मत दी और मार्गदर्शन किया। विरेंद्र धनखड़ सुमित को लेकर दिल्ली गए, जहां द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच नवल सिंह से जैवलिन थ्रो के गुर सीखे। इसके बाद सुमित ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कोरोना काल में भी सुमित निरंतर अपने अभ्यास को जारी रखे हुए था। रोजाना सुबह-शाम 4-4 घंटे तक कड़ा अभ्यास किया। सुमित ने दृढ़ निश्चय व कड़े संघर्ष के बल पर स्वर्ण पदक जीत युवाओं के सामने मिसाल पेश की। आज सुमित पैरालंपिक में गोल्ड जीतकर सबकी आंखों का तारा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed