फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Suman welcomed back after winning medal

Sonipat News: पदक जीतकर लौटी सुमन का किया स्वागत

Fri, 10 May 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Suman welcomed back after winning medal
सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रचना गुप्ता व अन्य के साथ पदक दिखाती विजेता
सोनीपत। राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर लौटी खिलाड़ी सुमन का शुक्रवार को हिंदू कन्या महाविद्यालय में किया गया। प्राचार्य डॉ. रचना गुप्ता ने छात्रा का स्वागत करते हुए हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता इंदिरा गांधी नेशनल स्टेडियम दिल्ली में आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न प्रांतों के खिलाड़ियों ने शिरकत की। प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय की तरफ से एमए संस्कृत अंतिम वर्ष की छात्रा सुमन ने 53 किलो भार वर्ग में भाग लिया। अपने विभिन्न मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रा ने रजत पदक पर कब्जा किया। सुमन पहले भी जिलास्तरीय, राज्यस्तरीय, राष्ट्र स्तरीय व अखिल विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में पदक जीत महाविद्यालय का नाम रोशन कर चुकी हैं। इस दौरान उप-प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल व शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता डॉ. सुनीता ने पदक जीतने पर सुमन को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed