फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   suicide, beat, youth, dead body, police station

पिटाई से आहत युवक ने लगाया फंदा, शव को थाने लेकर पहुंचे परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 17 Mar 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
suicide, beat, youth, dead body, police station
खरखौदा। शहर के वार्ड-10 में पड़ोस के व्यक्ति और उसके दो बेटों की पिटाई से आहत युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के परिजन शादी समारोह में गए थे। जब वह लौटे मामले का पता लगा। युवक के पिता ने मामले में पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति व उसके दो बेटों पर आत्महत्या को विवश करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद युवक के परिजन थाने में पहुंचे और शव को थाने में रखकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा।
विज्ञापन

वार्ड-10 के रहने वाले राजेंद्र का कहना है कि सोमवार की रात पड़ोस में एक शादी में जाने के लिए उनका परिवार तैयारी कर रहा था। उसी दौरान उसका बेटा महेश घर में आया था और पड़ोस के ही एक व्यक्ति व उसके दो लड़कों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। उसने महेश को कहा कि वह शांत हो जाए और उनके साथ शादी में चले। मंगलवार सुबह वह मामले को लेकर उनसे बातचीत कर लेंगे। लेकिन उसके बेटे ने शादी में जाने से मना कर दिया और घर पर ही रुक गया। वह परिवार के साथ शादी समारोह में चले गए। जब वह देर रात को शादी से लौटे तो महेश घर में ही फंदे पर लटका मिला। उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र ने तीनों पिता-पुत्रों पर उसके बेटे पर मारपीट करने व आत्महत्या करने के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शव को लेकर थाने पहुंचे परिजन, किया हंगामा
महेश के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन शव को लेकर थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। साथ ही गिरफ्तारी नहीं होने तक शव को थाने से नहीं जाने की बात कही। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने व निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इस दौरान मृतक के परिजनों ने फंदा लगाने में प्रयोग की गई रस्सी की जगह दूसरी रस्सी कब्जे में लेने का भी आरोप पुलिस पर लगाया। जिस पर पुलिस ने कहा निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेरी लगाकर गुजर-बसर करता है महेश का परिवार
महेश के परिवार की आर्थिक हालत खराब है। परिवार का पेट पालने के लिए वह गांव-गांव जाकर फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता था। महेश की एक लड़की व दो लड़के हैं। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

वर्जन
पुलिस ने शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। मामले में पूरी तरह निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- विवेक मलिक, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed