फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sugarcane crushing in sugar mills slowed down due to heat

Sonipat News: गर्मी से धीमी पड़ी चीनी मिल में गन्ना पेराई

Fri, 28 Mar 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane crushing in sugar mills slowed down due to heat
सोनीपत। कामी रोड स्थित सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र पर गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। गन्ना पेराई की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सप्ताह भर पहले तक प्रतिदिन 20 हजार क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई होती थी। अब करीब 15 हजार क्विंटल की ही पेराई हो पा रही है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण अब क्षमता के हिसाब से गन्ने की पेराई करना मुश्किल होगा। अधिक गति से गन्ना पेराई की तो ब्रेक डाउन होने की संभावना बढ़ सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश की कई चीनी मिलों में पेराई सत्र समाप्त हो चुका है। सोनीपत चीनी मिल में अभी गन्ना अधिक शेष रहने की वजह से पेराई की जा रही है। मिल प्रबंधन ने 28 मार्च तक पेराई सत्र समाप्त होने का पहला नोटिस 17 मार्च को जारी किया था, लेकिन गन्ना अधिक बचा होने के कारण अब अप्रैल के पहले सप्ताह तक पेराई सत्र चलने का अनुमान है, लेकिन अब गर्मी अधिक होने से पेराई प्रक्रिया धीमी पड़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मिल प्रबंधन की तरफ से पेराई सत्र के लिए किसानों के साथ 32 लाख क्विंटल गन्ने की बॉडिंग की गई थी। इसमें से अब तक 24 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो पाई है। कई दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल कारखाने में अब तक 24 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। गर्मी के चलते दो दिन से थोड़ी परेशानी सामने आई है। इसके चलते पेराई कम रफ्तार से की जा रही है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक बचे हुए गन्ने की पेराई करने का लक्ष्य है। -अमित कुमार, प्रबंध निदेशक, सहकारी चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed