{"_id":"6633d6c89342f7209e048e87","slug":"sugarcane-crops-in-3-acres-and-trees-in-15-acres-were-burnt-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117735-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 3 एकड़ में ईंख की फसल व 15 एकड़ में फांस जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 3 एकड़ में ईंख की फसल व 15 एकड़ में फांस जले
Thu, 02 May 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 02 May 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव खुबडू व गुमड़ में गन्ने की फसल व फांस में आग लग गई। आग लगने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सूचना के बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गांव गुमड़ स्थित किसान सचिन के खेत में 3 एकड़ ईख की फसल में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। कुछ ही देर बाद आग ने करीब छह एकड़ में फांस को अपनी चपेट में ले लिया। इससे सचिन को काफी नुकसान हुआ है। वहीं खुबडू गांव में करीब 9 एकड़ फांस में आग लग गई। सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन