{"_id":"6aa1b75b124e2053050b0f05","slug":"suci-holds-memorial-meeting-on-mao-zedongs-50th-death-anniversary-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160212-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: माओ-त्से तुंग की 50वीं बरसी पर एसयूसीआई ने की स्मृति सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: माओ-त्से तुंग की 50वीं बरसी पर एसयूसीआई ने की स्मृति सभा
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के अशोक विहार में माओ त्से तुंग की बरसी पर आयोजित स्मृति सभा के दौरान मौजूद एसयूस
सोनीपत। एसयूसीआई (सी) की सोनीपत इकाई की ओर से माओ-त्से तुंग की 50वीं बरसी पर स्मृति सभा आयोजित की गई। अशोक विहार में बुधवार को आयोजित राज्य कमेटी के सदस्य ईश्वर सिंह राठी ने माओ के जीवन-संघर्ष, चीनी क्रांति और उनके नेतृत्व से जुड़े क्रांतिकारी सबकों पर विचार रखे।
ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि माओ का जीवन दुनिया भर के शोषित और पीड़ित लोगों के संघर्ष की महत्वपूर्ण विरासत है। उन्होंने कहा कि माओ ने चीन में साम्राज्यवाद, सामंतवाद और प्रतिक्रियावादी शक्तियों के खिलाफ मेहनतकश जनता को संगठित कर क्रांतिकारी आंदोलन का नेतृत्व किया। उनके अनुसार, इस संघर्ष से सामाजिक परिवर्तन और मेहनतकश वर्ग के आंदोलनों के लिए महत्वपूर्ण सबक मिलते हैं।
सभा की अध्यक्षता ईश्वर दहिया ने की, जबकि संचालन बलवान सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने माओ त्से तुंग के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।