फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students will write an essay of 250 to 600 words in one hour.

Sonipat News: विद्यार्थी एक घंटे में लिखेंगे 250 से 600 शब्दों में निबंध

Tue, 11 Nov 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Students will write an essay of 250 to 600 words in one hour.
सोनीपत। कुरुक्षेत्र में 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर जिलास्तर पर भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियाें को गीता विषय पर आधारित 250 से 600 शब्दों तक सार लिखना होगा।
विज्ञापन

कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों का खंडस्तर से लेकर राज्यस्तर तक की प्रतियोगिताएं के माध्यम से ज्ञान परखा जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों में प्राचीन इतिहास व संस्कृति की जिज्ञासा जगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर निबंध लेखन, गीता श्लोकोच्चारण, भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

13 से 15 नवंबर तक खंड स्तरीय प्रतियोगिता, 20 से 22 नवंबर तक जिलास्तरीय व 27 से 30 नवंबर तक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होंगी। विजेता विद्यार्थियाें को नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता दो श्रेणी पर आधारित रहेगी। प्रथम श्रेणी में कक्षा छठी से आठवीं, दूसरी श्रेणी में कक्षा 9वीं से 12वीं के राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को चार भाषाओं में से एक के चयन की छूट दी जाएगी। विद्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत या उर्दू में से एक भाषा चुन सकते हैं।

प्रतियोगिता का विषय गीता का महत्व, गीता से क्या सीखा, गीता से मेरे जीवन में बदलाव रहेगा। साथ ही विशेष विद्यार्थियों को 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed