{"_id":"6709c3d31f8a5726cf035c46","slug":"students-will-showcase-their-talent-in-district-level-science-drama-sonipat-news-c-197-1-snp1002-125933-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा में विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा में विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
Sat, 12 Oct 2024 06:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 12 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों का रुझान विज्ञान विषय के प्रति बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूलों में विज्ञान ड्रामा का आयोजन किया जाएगा। एससीईआरटी के निर्देशन में जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा 14 अक्तूबर को एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगा। इसमें खंड स्तरीय विज्ञान ड्रामा में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय विज्ञान नाटक मंचन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एससीईआरटी गुरुग्राम के निर्देशानुुसार जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा का आयोजन 14 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से किया जाएगा।खंड स्तर पर विजेता टीमें जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा में शामिल होंगी। इसमें छठी से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। ड्रामा के माध्यम से विद्यार्थियों को दिए गए विषय को नाटकीय अंदाज में दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना होगा। विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता के नाटक के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा।इसमें मुख्य विषय मानव जाति के लाभ के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रहेगा। वैश्विक जल संकट, एआई और सोसाइटी, आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता,जलवायु परिवर्तन और उसका प्रभाव, नाटक प्रस्तुति उपविषय होंगे।
एक टीम में 8 से अधिक कलाकार नहीं होंने
प्रतिभागियों के लिए खेल की अवधि 30 मिनट निर्धारित की गई है। आसान गतिशीलता के लिए एक टीम में आठ से अधिक कलाकार नहीं होने चाहिए, गतिविधि से वैज्ञानिक संदेश जाना चाहिए, नाटक टीम को शीघ्रता से नाटक तैयार करने और उनका मंचन करने में सक्षम होना चाहिए।भाषा का पालन करना आसान होना चाहिए, नाटक किसी भी आधिकारिक भारतीय भाषा में हो सकता है।नाटक की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए नाटक में वेशभूषा, नृत्य संगीत माइम और मॉडल भी हो सकते हैं।लिखित पोस्टर या एवी चित्रण के लिए पृष्ठभूमि का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस प्रकार होगा अंकों का निर्धारण
-नाटक की प्रस्तुति : 50 अंक
-नाटक में वैज्ञानिक सामग्री : 30 अंक
-नाटक की प्रभावशीलता : 20 अंक
जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा 14 अक्तूबर को एसएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रत्येक खंड से टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला स्तर पर अव्वल रहने वाली टीमों का चयन राज्य स्तर पर किया जाएगा।
सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत