फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students will be able to achieve their goals only by staying healthy: Mohanlal Baroli

स्वस्थ रहकर ही लक्ष्य हासिल कर सकेंगे विद्यार्थी : मोहनलाल बड़ौली

Sat, 31 May 2025 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to achieve their goals only by staying healthy: Mohanlal Baroli
फोटो 10- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित
सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को जिलास्तरीय योगाभ्यास शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी मंजू गर्ग ने शिरकत की।
विज्ञापन

मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि योग करने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। योगाभ्यास से शरीर में होने वाली कई बीमारियों से बचा जा सकता है। स्वस्थ रहकर ही विद्यार्थी जीवन में अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। सभी को नशे जैसी बुराई से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

शिविर में प्राचार्य सुमन बाला व खेल के एईओ रामबीर के नेतृत्व में छात्राओं ने योगाभ्यास की जानकारी दी। अतिथियों ने छात्राओं के योग प्रदर्शन की सराहना की। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने विद्यालय की कक्षा 10वीं व 12वीं का शानदार परीक्षा परिणाम आने पर प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं की भविष्य में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, योग आचार्य राकेश ने छात्राओं को योगाभ्यास करवाकर उन्हें रोजाना योग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जीवन में योगाभ्यास व प्राणायाम से होने वाले फायदों से अवगत कराया। मंच संचालन रितुराज व दर्शन कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कांता हुड्डा, योगिता, डीपीई अरुण, अमित, सुरेंद्र पाल, विनय त्यागी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed