{"_id":"697b6f8341133a20a60eb4e1","slug":"students-were-made-aware-of-the-working-of-the-administration-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148863-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विद्यार्थियों को प्रशासन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विद्यार्थियों को प्रशासन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया
Thu, 29 Jan 2026 08:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 Jan 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में आयोजित समारोह के दौरान प्रशासन से परिचय अभियान के तहत पहुंचे विद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिला प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को प्रशासनिक कार्य प्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से प्रशासन से परिचय अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान 28 अगस्त से 2 दिसंबर 2025 तक चलाया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने की।
अभियान में जिले के सभी पीएमश्री राजकीय विद्यालयों एवं सरकारी मॉडल संस्कृति विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने प्रशासन की विभिन्न गतिविधियों, विभागीय कार्यप्रणाली व जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराया। भाग लेने वाले विद्यालयों में से पांच मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया जिन्हें प्रशासन से परिचय प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया।
इन विद्यार्थियों ने अपनी सौंपी गई जिम्मेदारियों का सराहनीय ढंग से निर्वहन किया। विद्यार्थियों के प्रयास, सहभागिता एवं उपलब्धियों को मान्यता देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने की।
विज्ञापन
अभियान में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, सहायक पुलिस आयुक्त राजदीप मोर, जिला परियोजना अधिकारी कृष्णा खत्री, संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ भी उपस्थित रहे।