{"_id":"691f639ef2fd5516ab0f4f26","slug":"students-understood-the-plan-prepared-to-solve-public-problems-sonipat-news-c-197-1-snp1008-145566-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विद्यार्थियों ने समझा जन समस्या के समाधान की तैयार योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विद्यार्थियों ने समझा जन समस्या के समाधान की तैयार योजना
Fri, 21 Nov 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्रशासनिक अधिका
सोनीपत। प्रशासन से परिचय कार्यक्रम के तहत वीरवार को दो राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को समाधान शिविर में शासन-प्रशासन की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। उनको समाधान शिविर में होने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई।
गांव नाहरी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्राचार्य प्रवीण कुमार के नेतृत्व में तरुणा, किरण, हर्षा, अंश, प्रतीक और गांव खेवड़ा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्राचार्य नरेश चंद्र के साथ पायल, भूपेन, शुभम, चांदनी, भावना आंतिल ने लघु सचिवालय का भ्रमण किया।
रसायन विज्ञान की पीजीटी रेखा मौजूद रहीं। उपायुक्त सुशील सारवान के मार्गदर्शन में अधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि प्रशासन जन समस्याओं के समाधान के लिए किस प्रकार योजनाएं तैयार करता है। उन्हें धरातल पर लागू करता है।
विज्ञापन
नगराधीश डॉ. अनमोल ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक बैज पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि जागरूक युवा ही एक जिम्मेदार, आदर्श समाज का निर्माण कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने जेबीएम कंपनी का भ्रमण कर औद्योगिक इकाई की कार्यशैली को समझा।