फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students showed Haryanvi glimpse in National Cultural Youth Festival

Sonipat News: राष्ट्रीय सांस्कृतिक युवा महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई हरियाणवी झलक

Sun, 19 Jan 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 19 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Students showed Haryanvi glimpse in National Cultural Youth Festival
फोटो 09- सोनीपत के हरियाणा वैदिक स्कूल के विद्यार्थी आंध्र प्रदेश के कर्नूल में आयोजित महोत्सव - फोटो : punch news
सोनीपत। विकास नगर स्थित हरियाणा वैदिक स्कूल के विद्यार्थियों ने साउथ एशिया कांफ्रेंस एवं राष्ट्रीय सांस्कृतिक युवा महोत्सव में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई। महोत्सव आंध्र प्रदेश के कर्नूल में डाॅ. एसएन सुब्बाराव (भाई जी) व सतपाल की स्मृति में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. नीलम सांगवान ने बताया कि महोत्सव में युवाओं ने युवागीत, श्रम संस्कार, अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय भाषाओं का संचालन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नेपाली, भूटानी, अफगानिस्तानी, कन्नड़, तेलुगु, गुजराती, मलयालम व मराठी भाषा सिखाई गई। महोत्सव में देश की समस्या को लेकर मंथन, सामूहिक खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि शिविर में 22 राज्यों के युवाओं ने भाग लिया था। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि टीजी वेंकटेश गारु पूर्व राज्य सभा सांसद ने किया। हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति रेहान सिंह, नितिन, अवि, मनु, सानिया, संजना, चिंकी, प्रियंका, अक्षिता व वंश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सभी राज्यों की टीम को शाॅल, प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed