फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students sent a positive message through the walkathon: If we follow the rules today, we can be safe tomorrow.

Sonipat News: संशो) वॉकथॉन का संदेश...आज सुरक्षा नियमों को मानेंगे तो ही कल रह पाएंगे सुरक्षित

Sun, 01 Mar 2026 05:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Mar 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Students sent a positive message through the walkathon: If we follow the rules today, we can be safe tomorrow.
सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्यारिटी को लेकर निकाली गई वॉकथॉन में शामिल वि​भिन्न स्कूलों के बच्चे।
सोनीपत। अमर उजाला की ओर से शनिवार को आयोजित वॉकथॉन में कई स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। बच्चों को बताया गया कि आज सड़क सुरक्षा और साइबर क्राइम से बचने की सीख ले लेंगे तो ही कल सुरक्षित रह पाएंगे।
विज्ञापन

शहर के अग्रसेन चौक से सुबह साढ़े 9 बजे सिटी नॉर्थ के ट्रैफिक एसएचओ देशराज ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान जेपी जैन सीनियर सेकंडरी स्कूल, मामचंद पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिक्षा संस्थान, शंभू दयाल सीनियर सेकंडरी स्कूल, छोटूराम कॉलेज आदि के बच्चे हाथों में बैनर लेकर नारे लगाते हुए चले।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। करीब दो किमी चलने के बाद मुरथल रोड स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान सीनियर सेकंडरी स्कूल (एस-7) के प्रांगण में रैली को विराम मिला। यहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक एसएचओ देशराज ने बताया कि 18 साल से कम उम्र के लड़के-लड़कियां वाहन न चलाएं। व्यस्क भी बिना हेल्मेट न चलें। वाहन के दस्तावेज पूरे रखें। गति सीमा का भी ख्याल रखें।
साइबर क्राइम के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने जाल में फंसाने के साइबर अपराधियों के तौर-तरीकों और इनसे बचने के उपाय बताए। कहा, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ओटीपी या अपनी निजी पहचान से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा न करें।

कहा, यदि बैंक कोई चीज मांगता है तो सीधे बैंक ही जाएं। बैंक कभी सीवीवी या पिन नहीं मांगता। सोशल मीडिया अकाउंट पर टू स्टेप वेरिफिकेशन लगाकर रखें। इससे संबंधित जानकारी भी किसी से शेयर न करें।
कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दीवान ने कहा कि हम हर बात के लिए पुलिस को दोष देने लग जाते हैं लेकिन नियम-कायदे नहीं पढ़ते। इन्हें पढ़ें और मानें। घर से निकलने पर यातायात नियमों का पालन जरूर करें।

इनका मिला विशेष सहयोग
महादेव बजाज के सेल्स मैनेजर रामनिवास, सरस्वती शिक्षा संस्थान सीनियर सेकंडरी स्कूल से निदेशक दीपक शर्मा व प्राचार्य अंकुर रोहिल्ला, रिद्धि-सिद्धि प्रमोटर्स से विभु रंजन भाटिया, पारस सीए के डॉ़ किरण यादव, दीवान चैरिटेबल ट्रस्ट और कबीर औषधालय प्राइवेट लिमिटेड।

सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्यारिटी को लेकर निकाली गई वॉकथॉन में शामिल विभिन्न स्कूलों के बच्चे।

सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्यारिटी को लेकर निकाली गई वॉकथॉन में शामिल विभिन्न स्कूलों के बच्चे।

सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्यारिटी को लेकर निकाली गई वॉकथॉन में शामिल विभिन्न स्कूलों के बच्चे।

सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्यारिटी को लेकर निकाली गई वॉकथॉन में शामिल विभिन्न स्कूलों के बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed