फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students' interest in technical education is declining; they have been offered seven opportunities, but their seats haven't been fully filled.

Sonipat News: तकनीकी शिक्षा में कम हो रही छात्रों की रुचि, 7 बार मिला मौका, पूरी सीटाें पर नहीं हुआ दाखिला

Sun, 09 Nov 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 09 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Students' interest in technical education is declining; they have been offered seven opportunities, but their seats haven't been fully filled.
सोनीपत। तकनीकी शिक्षा की ओर से छात्रों का रुझान कम होता जा रहा है। यही कारण है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सात बार दाखिले का मौका मिलने के बावजूद प्रबंधन तय सीटों को भी नहीं भर पाए हैं। सोनीपत आईटीआई में सात चरण की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद तय 1044 सीटों में से 306 सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन

संस्थान प्रबंधकों ने बताया कि प्रतिस्पर्धा के दौर में घटते रोजगार के अवसर के चलते आईटीआई में छात्राें का दाखिले के प्रति रुझान घटा है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से आईटीआई में रिक्त सीटों को भरने के लिए युवाओं को 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला लेने का अवसर प्रदान किया गया था।
विज्ञापन

साथ ही संस्थानों में रिक्त सीटों को जल्द भरने की हिदायत दी गई थी ताकि छात्र आईटीआई में दाखिला लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। इसके बावजूद सोनीपत आईटीआई में विभिन्न ट्रेड की 306 सीटें रिक्त रह गई हैं, जबकि 5 ट्रेड में दाखिले का खाता भी नहीं खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें ड्रेस बनाओ, भू सूचना सहायक, हरित हाइड्रोजन उत्पादन तकनीशियन, लिटो ऑफसेट मशीन माइंडर, मशीनिस्ट ग्राइंडर ड्यूल ट्रेड शामिल हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रों के लिए आईटीआई में 31 ट्रेड में 1044 सीटें निर्धारित की गई थी, लेकिन दाखिले केवल 738 सीटों पर ही हो पाए हैं।
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कोर्स की बढ़ी डिमांड
जिला के अधिकतर छात्र दिल्ली, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय जैसे बड़े शिक्षण संस्थानों का रुख कर चुके हैं। इसके अलावा अधिकतर छात्र निजी शिक्षण संस्थानों पर प्रशिक्षण लेने को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। यह भी कारण है कि आईटीआई में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या कम रही है।
छात्र गौरव, आशु, केशव ने बताया कि आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बावजूद युवाओं को आसानी से नौकरी नहीं मिल पा रही है। छात्रों को प्लेसमेंट पर निर्भर होना पड़ता है, जबकि कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कोर्स करने के बाद कंपनियां लाखों रुपये के पैकेज पर नौकरियां मुहैया करवा रही हैं।


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार आईटीआई मेें दाखिला लेने के लिए छात्रों ने खास रूचि नहीं दिखाई है। अंतिम अवसर मिलने के बावजूद 10 दिन में केवल दो छात्रों ने ही संस्थान में दाखिला लिया है। संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र में कुल 738 सीटों पर दाखिला हुआ है।
- विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य, आईटीआई, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed