{"_id":"660edf49a5ee0aff990b8c2f","slug":"students-have-been-waiting-for-dress-allowance-for-two-years-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116275-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विद्यार्थियों को दो वर्ष से पोशाक भत्ते का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विद्यार्थियों को दो वर्ष से पोशाक भत्ते का इंतजार
Thu, 04 Apr 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग भले ही राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के दावे कर रहा हो लेकिन अधिकतर विद्यार्थियों को करीब दो वर्ष से स्कूल पोशाक (ड्रेस) तक का पैसे नहीं मिले हैं। इसके चलते आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों को जैसे-तैसे कर अपने बच्चों की पोशाक सिलवानी पड़ रही है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। पोशाक भत्ता मिलेगा या नहीं, इस पर अभिभावकों का संशय बरकरार है।
राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से पोशाक के लिए भत्ता दिया जाता है। वहीं नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को ही पोशाक का भत्ता दिए जाने का प्रावधान है। पोशाक भत्ते की राशि कक्षा के अनुसार अलग-अलग निर्धारित हैं। यह राशि साल में एक बार ही पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती हैं। हालांकि विद्यार्थियों को दो वर्ष से इस राशि के आने इंतजार है। हालांकि शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि काफी विद्यार्थियों को पोशाक भत्ते का पैसा जारी किया गया है। जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते दुरुस्त नहीं हैं या उनमें कुछ तकनीकी खामियां हैं, केवल उन्हीं विद्यार्थियों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। संवाद
कक्षा तय पोशाक भत्ता
पहली 740 रुपये
दूसरी 750 रुपये
तीसरी 960 रुपये
चौथी 970 रुपये
पांचवीं 980 रुपये
छठी से आठवीं 1250 रुपये
नौवीं से बारहवीं 1450 रुपये
नोट : शिक्षा विभाग की तरफ से यह राशि साल में एक बार ही विद्यार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
--
स्कूल पोशाक सिलवाने के लिए रहता है भत्ते का इंतजार
राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के अभिभावकों का कहना है कि आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं होने के कारण वह समय पर बच्चों की किताबें व स्कूल पोशाक नहीं ला पाते। हालांकि सरकार की तरफ से स्कूलों में ही यह सुविधा मिल जाती है। यह दूसरा वर्ष है, अभी तक बच्चों के खाते में स्कूल पोशाक के पैसे नहीं आए हैं। अगर समय पर पैसे आ जाएं तो वह बच्चों की पोशाक भी सिलवा दें।
विज्ञापन
किस खंड में कितने विद्यार्थी
खंड विद्यार्थी
गन्नौर 19020
गोहाना 12820
कथूरा 5702
खरखौदा 10297
मुंडलाना 7582
राई 24973
सोनीपत 25963
कुल 106357
नोट : यह आंकड़ा साल 2023-24 में हुए दाखिलों का है।
वर्जन
शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास पर ध्यान दे रही है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही अधिकतर बच्चों को पुस्तकें दे दी गई हैं। स्कूल पोशाक का पैसा भी हर वर्ष दिया जा रहा है। जिन विद्यार्थियों के बैंक खातों में कोई तकनीकी खामी है या जिनके खाते सत्यापित नहीं हुए हैं, ऐसे विद्यार्थियों के ही खातों में पैसा नहीं पहुंचा है। खाते सत्यापित होने के बाद उनके खातों में भी पैसा भेज दिया जाएगा।-जितेंद्र छिक्कारा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।