फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   student who remained pyramid fell from above during rehearsal of republic day parade, injured

फाइनल रिहर्सल में अफसरों के सामने पिरामिड बनाते हुए 15 फुट ऊपर से गिरा छात्र, एंबुलेंस तक नहीं मिली

Fri, 24 Jan 2020 09:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
student who remained pyramid fell from above during rehearsal of republic day parade, injured
छात्र के मुंह पर लगी टेप - फोटो : Sonipat
सोनीपत। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल करते हुए शुक्रवार को एक छात्र अफसरों के सामने ही पिरामिड बनाते हुए 15 फुट ऊपर से गिर गया। लेकिन वहां सबसे बड़ी लापरवाही उस समय देखने को मिली, जब फाइनल रिहर्सल होने के बावजूद वहां एंबुलेंस ही नहीं मिली। छात्र को ऊपर से गिरने के कारण पेट व मुंह पर चोट आई। जिसे एंबुलेंस नहीं होने के कारण साथी छात्र ही मैदान से गोद में उठाकर बाहर लेकर गए और पुलिस लाइन में उसको दवाई लगाई गई। छात्र को ज्यादा चोट नहीं होने का पता चलने के बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह से पहले शुक्रवार को पुलिस लाइन में फाइनल रिहर्सल कराई जा रही थी। जहां एडीसी दिनेश यादव, एसडीएम आशुतोष राजन, सीटीएम शंभू राठी, डीईओ कुलदीप दहिया, डीएसपी जितेंद्र, रविंद्र व हरेंद्र सभी मौजूद रहे। रिहर्सल के दौरान राजकीय स्कूल जुआं के छात्र जब योग करते हुए पिरामिड बना रहे थे तो छात्रों ने पिरामिड में तीन मंजिल बनाई और उनके ऊपर सलामी देने के लिए छात्र अश्विनी चढ़ गया। सलामी देने के बाद जब छात्र नीचे उतरने लगा तो पिरामिड अचानक टूट गया और छात्र अश्विनी ऊपर से सीधे नीचे गिर गया। उसके नीचे गिरते ही अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई और वहां एंबुलेंस को देखा गया, लेकिन एंबुलेंस वहां मौजूद ही नहीं थी। जिससे छात्र को साथी छात्रों ने अपनी गोद में उठाया और उसे मैदान से बाहर ले जाकर उसका उपचार कराया। उसके मुंह व पेट में हल्की चोट लगी थी। छात्र के ठीक होने का पता चलने के बाद ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली। लेकिन वहां सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि फाइनल रिहर्सल होने के बावजूद एंबुलेंस तक को पहले ही नहीं बुलाकर खड़ा कराया गया था।

पिरामिड के ऊपर से गिरने वाले छात्र को उठाकर ले जाते साथी छात्र

पिरामिड के ऊपर से गिरने वाले छात्र को उठाकर ले जाते साथी छात्र- फोटो : Sonipat

पुलिस लाइन में पिरामिड बनाए हुए छात्र

पुलिस लाइन में पिरामिड बनाए हुए छात्र- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed